फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   NCERT syllabus will not be applicable in council schools this year also

परिषदीय स्कूलों में इस वर्ष भी नहीं लागू होगा एनसीईआरटी पाठ्यक्रम

Thu, 08 Apr 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
NCERT syllabus will not be applicable in council schools this year also
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में इस वर्ष भी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) पाठ्यक्रम लागू नहीं हो सकेगा। कोरोना संक्रमण व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण विभागीय स्तर पर तैयारी नहीं हो पाई है। विभाग की माने तो अब इसे शैक्षिक सत्र 2022-23 से लागू किया जा सकता है। इससे पहले सत्र 2021- 22 से कक्षा एक में पाठ्यक्रम लागू करने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 2018 में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने को कहा था। इसके बाद 2019 और 2020 में भी इसे लागू नहीं किया जा सका। गत वर्ष शासन ने कहा था कि शैक्षिक सत्र 2021-22 से 2025-26 तक कक्षा एक से आठवीं तक चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इधर बीच कोरोना संक्रमण भी तेजी से फैल रहा है। जिसके कारण प्रशिक्षण कार्यक्रम अगले आदेश तक स्थगित हो गया है। विभाग की माने तो इस वर्ष कक्षा एक में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू नहीं हो पाएगा। कारण कि अभी प्रशिक्षण शुरू हुआ था। ऐसे में उम्मीद कम है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार ने बताया कि एनसीईआरटी का प्रशिक्षण अभी शुरू हुआ था। बढ़ते कोरोना संक्रमण व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण अगले आदेश तक प्रशिक्षण स्थगित कर दिया गया है। जब तक प्रशिक्षण पूरा नहीं होगा तब तक एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू हो पाना संभवन नहीं है। ऐसे में अग्रिम आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed