फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Navodaya school students locked themselves in hostel demand to call azamgarh DM

Azamgarh News: नवोदय के छात्रों ने खुद को हॉस्टल में किया कैद, खराब खाना देने का आरोप, डीएम को बुलाने की मांग

Thu, 18 Aug 2022 04:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 18 Aug 2022 04:01 PM IST
सार

खराब भोजन, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर नाराज आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र स्थित नवोदय विद्यालय के बच्चों ने खुद को हॉस्टल में ही कैद कर लिया।

विज्ञापन
Navodaya school students locked themselves in hostel demand to call azamgarh DM
नवोदय के छात्रों ने खुद को हॉस्टल में किया कैद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र स्थित नवोदय विद्यालय के बच्चे गुरुवार को आंदोलित हो उठे। खुद को हॉस्टल के कमरों में बंद कर भोजन करने से इंकार कर दिया। बच्चे खाने की गुणवत्ता खराब होने का आरोप लगा रहे थे और जिलाधिकारी को मौके पर बुलाए जाने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर एसडीएम सगड़ी मौके पर पहुंचे और बच्चों को समझा बुझा कर शांत कराया।

विज्ञापन


इसके बाद बच्चे कमरों से बाहर निकले। आंदोलनरत बच्चों ने आरोप लगाया कि उन्हें विद्यालय प्रशासन जो खाना उपलब्ध करा रहा है वो गुणवत्ता युक्त नहीं है। कई दिनों से खाने की यही स्थिति है। पीने के पानी की भी व्यवस्था ठीक नहीं है। बीमार हो जाने पर पास के डॉक्टर के बजाए अजमतगढ़ अस्पताल पर भेजा जाता है।
विज्ञापन


छात्र बोले- मिलता है एक्सपायरी डेट वाला साबुन
कई बार शिकायत के बाद भी उनकी समस्याओं पर नवोदय विद्यालय प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे क्षुब्ध होकर बच्चों ने गुरुवार को खुद को हॉस्टल के कमरों में कैद कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। बच्चे जिलाधिकारी को मौके पर बुलाए जाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Navodaya school students locked themselves in hostel demand to call azamgarh DM
एसडीएम ने बच्चों के साथ किया भोजन - फोटो : अमर उजाला

एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। एसडीएम से बच्चों ने कहा कि एक्सपायरी डेट वाला साबुन दिया जाता है। शपथ पत्र लिया गया है कि वे खाने के गुणवत्ता की कभी शिकायत नहीं करेंगे। प्रधानाचार्य द्वारा तरह-तरह का दबाव बनाया जाता है।

एसडीएम ने बच्चों के साथ किया भोजन

Navodaya school students locked themselves in hostel demand to call azamgarh DM
बच्चों से बात करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

एसडीएम के आश्वासन पर बच्चे कमरों से बाहर निकले और फिर उनके साथ ही भोजन भी किया। सगड़ी एसडीएम राजीव रतन सिंह ने कहा कि बच्चों की समस्याएं सुन ली गई हैं। सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करा दिया जाएगा। विद्यालय में प्रशासन का एक प्रतिनिधि छोड़ दिया गया है। वहीं छात्रों के अन्य आरोप व शिकातयों की जांच पड़ताल कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed