फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   National Highway land still in the name of farmers

Azamgarh News: नेशनल हाईवे की जमीन अभी तक किसानों के नाम

Sat, 15 Jul 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
National Highway land still in the name of farmers
लगभग सात साल पहले नेशनल हाइवे के लिए किसानों से लगभग 3500 करोड़ से अधिक रुपये खर्च कर जमीन खरीदी गई। जनपद में लगभग हाइवे का निर्माण भी पूरा हो गया लेकिन अभी तक यह जमीन किसानों के नाम से ही पड़ी हुई है। इस मामले के संज्ञान में आते ही एडीएम प्रशासन ने संबंधित अमीनो को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। जिसमें कहा कि अगर जल्द से जल्द इस मामले का निस्तारण नहीं करते हैं तो उनका वेतन रोक दिया जाएगा। वर्ष 2016 में एनएच 233 के निर्माण के लिए जनपद की छह तहसीलों में जमीनों का अधिग्रहण किया गया। इस दौरान किसानों से लगभग 200 हेक्टेयर से अधिक जमीनों का अधिग्रहण हुआ। अधिग्रहण के बाद किसानों से जमीन का बैनामा कराया गया और उनमें लगभग 3500 करोड़ से अधिक के मुआवजे का वितरण किया गया। इस दौरान जनपद की छह तहसीलों बूढ़नपुर, लालगंज, सगड़ी, निजामाबाद, मेंहनगर और सदर तहसील के किसानों से जमीन का अधिग्रहण हुआ। जनपद में लगभग एनएच 233 का निर्माण पूरा भी हो चुका है। लगभग सात साल का लंबा समय बीतने के बाद अभी तक यह जमीन किसानों के नाम से ही दर्ज है। शुक्रवार को यह मामला एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र के समक्ष प्रस्तुत हुआ। जिसे संज्ञान लेते हुए उन्होंने तत्काल संबंधित अमीनो को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। जिसमें कहा गया है कि अगर उनके द्वारा जल्द इस काम को पूरा नहीं किया जाता है तो उनके वेतन को रोक दिया जाएगा। एडीएम प्रशासन ने बताया कि अमीनों की लापरवाही से अभी तक यह कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसके लिए उनको नोटिस जारी किया गया है। है। इसमें बहुत से मामले कोर्ट में लंबित हैं। लेकिन जिन किसानों ने जमीन का बैनामा कर दिया है। उनकी जमीन राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के नाम करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न करने पर अमीनो का वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed