फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nari Shakti Institute came forward in the rape case

जल्द आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो एसपी का होगा घेराव

Tue, 28 Jan 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Nari Shakti Institute came forward in the rape case
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में छह वर्षीया मासूम को अगवा कर दुष्कर्म मामले में नारी शक्ति संस्थान आगे आया है। संस्था की टीम ने पीड़िता के घर जाकर परिजनों को मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद एसपी से मुलाकात कर जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। जल्द गिरफ्तारी न होने पर घेराव की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

नारी शक्ति संस्थान की सचिव डॉ. पूनम तिवारी के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मासूम पीड़िता के घर पहुंचा। इस दौरान परिजनों को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया गया। इस दौरान जीयनपुर कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही। इसके पश्चात संस्थान की टीम एसपी से मिली और पत्रक सौंप पर लगातार हो रहे दुष्कर्म की घटनाओं पर आक्रोश जताया। डॉ. पूनम तिवारी ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो संगठन की महिलाएं एसपी का घेराव करेंगी। इस अवसर पर डॉ. मनीषा मिश्रा, रश्मि डालमिया, आभा अग्रवाल, दीपशिखा पांडेय, किरण यादव, पूनम जसपाल, सुधा तिवारी, उमा प्रजापति, ममता शर्मा, अमिता श्रीवास्तव, डॉ. नेहा दुबे, सिम्मी भाटिया आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में छह वर्षीया मासूम के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर सपा महिला मोर्चा की टीम भी सोमवार को पीड़िता के गांव पहुंची और परिजनों से मिलकर घटना क्रम की जानकारी ली। इसके साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम बच्ची के परिजनों से मिलने पहुंची सपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता चौहान ने कहा कि पूरा प्रदेश महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है। कब , कहां महिलाओं व बेटियों पर दुष्कर्मियों का हमला हो जाये कहा नहीं जा सकता। केंद्र व प्रदेश सरकार महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई का भले ही दावा कर रही हो लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ होता दिखायी नहीं दे रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है और क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तो हैवानियत इतनी बढ़ गई है कि मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं रह गई है। उन्होंने घटना पर आक्रोश जताया और परिजनों से मिल कर बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके साथ ही जल्द ही अरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई न किये जाने पर आंदोलन करने का भी आश्वासन दिया। सपा महिला मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल में मीनू भारती, श्रीपति पांडेय, माया देवी, अनीता, मुन्नी, रीता चौहान, ज्ञांती, उषा, मनिया, लक्ष्मी देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed