फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Napa's soft drink is longing for water itself

खुद पानी के लिए तरस रहा नपा का शीतल प्याऊ

Thu, 14 Apr 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Napa's soft drink is longing for water itself
आजमगढ़। भीषण गर्मी के कारण सभी लोग व पशु पक्षी बेहाल है। दिन के समय तापमान इतना बढ़ जा रहा है कि लोग अपने घरों से निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। बाहर निकलने पर गला सुख जा रहा है। हर घंटे लोगों को पानी की आवश्यकता पड़ रही है। शहर में आने वाले लोगो को पानी के लिए नपा ने जगह-जगह शीतल प्याऊ लगया है। यहां गंदगी का अंबार लगा है। इसमें कई प्याऊ पानी के अभाव में खुद सूख गए हैं ऐसे में गर्मी के समय लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। बुधवार को सुबह का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन जैसे- जैसे सूरज की रोशनी ऊपर आती गई तापमान बढ़ता गया। दोपहर मे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सूरज की तपिश और लू के कारण पशु पक्षियों के साथ लोगों का जीना बेहाल हो गया है। तेज धूप के कारण लोग अपने घरों से निकलना नहीं चाह रहे हैं। भीषण गर्मी मे लोगों को पल पल पानी की जरूरत पड़ रही है। गर्मी में लोगों का प्यास बुझाने के लिए नगर पालिका द्वारा शहर में कई जगहों पर शीतल प्याऊ लगाया गया है लेकिन इसमें से कई प्याऊ अभी चालू नहीं हो सके हैं। शहर कोतवाली के पास लोगों की प्यास बुझाने के लिए बना शीतल प्याऊ खुद प्यासा है। इतना ही नहीं शीतल प्याऊ के आसपास पटरी दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है जिसके कारण शीतल प्याऊ किसी को दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed