फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Napa is careless, malpractices are rampant on the ghats

नपा बेपरवाह, घाटों पर व्याप्त हैं दुव्यर्वस्थाएं

Sun, 07 Nov 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Napa is careless, malpractices are rampant on the ghats
शहर के गौरी शंकर घाट पर खुद से सफाई करते लोग।-प्लान खबर की फोटो - फोटो : AZAMGARH
नपा बेपरवाह, घाटों पर दुर्व्यवस्थाएं
विज्ञापन

सफाई के लिए नपा का चक्कर लगा रही पूजा समिति
भारी बारिश के बाद से ही शहर के घाटों पर फैली है गंदगी
फोटो संख्या..
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजन सोमवार से शुरू हो जाएगा लेकिन अब तक नगर पालिका प्रशासन द्वारा घाटों की साफ-सफाई नहीं कराई गई। इससे पूजा समितियों में नाराजगी है। पूजा समितियों के जिम्मेदार साफ तौर पर कह रहे कि नगर प्रशासन द्वारा सोमवार की दोपहर तक सफाई नहीं कराई गई तो हम लोग अपने स्तर से सफाई की कमान संभालेंगे और प्रशासन को आइना दिखाने का काम करेंगे।
आजमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में एकलव्य घाट, महावीर घाट, कदमघाट, भोला घाट, गौरीशंकर घाट, दलालघाट, मोहटी घाट, पचपेडुवा घाट, नरौली घाट हरवंशपुर, गोदाम घाट, सरायमंदराज सहित 13 घाट आते हैं। 16 सितंबर को हुई भारी बारिश के बाद से ही एक माह तक तमसा नदी उफान पर थी। तमसा नदी का पानी उतरने के बावजूद घाटों पर अभी कीचड़ और कचरा है। जिसकी सफाई आज तक नपा प्रशासन द्वारा नहीं कराया गया। छठ पूजन के बावजूद नपा द्वारा सफाई न कराए जाने से लोगों में गुस्सा है। नगर के सिधारी स्थित एकलव्य घाट पर महिलाओं द्वारा हर बार एक हजार वेदियां बनाई जाती है। लेकिन घाटों पर जलजमाव, कूड़ा, शौच आदि की इतनी भरमार है कि वेदियां बना पाना मुश्किल है। यही हालत कदमघाट, सिधारी घाट, भोलाघाट, गौरीशंकर घाट, सराय मंदराज आदि का है। दुर्व्यवस्थाओं के बीच छठ पूजन करने वाली महिलाएं अपने परिजनों के साथ मिलकर अपने वेदियों को सुरक्षित करने के लिए अभी से घाटों पर जुटना शुरू कर दी है और दुर्व्यवस्था को देख कर प्रशासन को कोसते नजर आ रहे है।
विज्ञापन

-------------------------------------------
महावीर घाट का रास्ता क्षतिग्रस्त, आवाजाही में दिक्क्त
आजमगढ़। सिधारी के महावीर घाट पर भारी संख्या में महिलाएं जुटकर छठ पूजा करती है लेकिन वर्तमान में घाट और उसके रास्ते खस्ताहाल नजर आ रहे है। सिधारी तिराहे से महावीर घाट के मुख्य रास्ते पर पानी के पानी में बीते 15 दिनों से लिकेज है, जिसके कारण उक्त मार्ग पर दिन-रात पानी जमा हो रहा है, आने-जाने वाले लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। इसी घाट की गली जिस पर इंटरलाकिंग था। बीते 16 सिंतबर की बारिश उसे बहा ले गई। यह गली एक माह क्षतिग्रस्त है। बताया जाता है कि इस गली के मोड़ पर ही चार फीट का गड्ढा है। अगर इसे शीध्र ठीक नहीं कराया गया तो व्रती महिलाएं इसमे गिरकर घायल हो सकती है। छठ पूजा में भी इस मार्ग को न बनाए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
एकलव्य घाट पर तैयारियां शुरू
आजमगढ़। छठ पूजन के लिए नगर के एकलव्य घाट पर भक्तों का हुजुम उमड़ता है। इस घाट पर नवयुवक रक्षा दल समिति द्वारा छठ मइया की प्रतिमा स्थापित कराई जाती है। रविवार को घाट के रास्ते पर द्वार बनाने व सजावट कार्य जोरशोर से चल रहा था। मंगलवार की शाम तक पूरी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
--रायशुमारी--
फोटो संख्या...
छठ के मद्देनजर सफाई कार्य को लेकर कई बार नपा प्रशासन से कहा गया लेकिन आज तक सफाई कार्य नहीं हो सका। अगर सोमवार की दोपहर तक सफाई नहीं हुई समिति खुद सफाई कार्य का बीड़ा उठाएगी।
मुखराम निषाद, अध्यक्ष नवयुवक रक्षा दल समिति, एकलव्य घाट
- ---------------------
फोटो संख्या...
सिधारी घाट को जोड़ने वाले मुख्य रास्ते पर चार फीट का गड्ढा है, कई बार प्रशासन से शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
ब्रजेश, श्री महावीर सेवा मंदिर समिति, महावीर घाट
------------------------
फोटो संख्या....
नपा से निराश होने होने के बाद हम लोगों ने सिधारी घाट की सफाई खुद से करना शुरू कर दिया है, सिधिारी घाट पर आने से पहले पीने के पानी में लिकेज है, जिसके कारण सड़क पर पानी बह रहा है।

दीपंचद, पूजा समिति पदाधिकारी
---------------------------
फोटो संख्या...
कदम घाट पर भारी दुव्यर्वस्था व्याप्त है, सफाई को लेकर कई बार पालिका का चक्कर काटा जा रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही, कल खुद से ही सफाई कराई जाएगी।
बाबूलाल, नवयुवक सोनकर, क्लब कदमघाट
------------------------
फोटो संख्या...
मां दस वर्षो से पूजन करती है, उनके लिए वेदी बनाने के लिए एकलव्य घाट पर आए थे लेकिन यहां पर भयंकर बदबू उठ रही है। प्रशासन तुरंत साफाई कराए।
समीक्षा सिंह
-------------
फोटो संख्या...
वेदी बनाने के लिए घाट पर आए थे, घाट के मोड़ पर ही मछली आदि की बिक्री हो रही है, भारी गदंगी है, समय रहते प्रशासन इस पूरे रास्ते की सफाई कराए।
सीमा शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed