फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Name missing from list, could not vote

Azamgarh News: सूची से नाम गायब, नहीं दे सके वोट

Thu, 11 May 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Name missing from list, could not vote
निगर निकाय चुनाव के मतदान में बृहस्पतिवार की वोट देने गए कई मतदाताओ के नाम सूची में नहीं मिले। नजीजतन वह वोट नहीं दे सके और वोट न डालने की कसक के साथ वापस लौट गए। कई मतदान केंद्रों पर लोगों ने पीठासीन अधिकारी और चुनाव में लगे कर्मचारियों से बहस भी की लेकिन कुछ नहीं हो सका पुलिस और पीएसी के जवानों ने उन्हें मतदान केंद्र से बाहर कर दिया। आजमगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 रैदोपुर में सबसे अधिक लोगों का नाम मतदान सूची से गायब होने की शिकायत आई। कई परिवार ऐसे भी निकले जिनके परिवार के कई सदस्यों का नाम ही मतदान सूची से गायब था। रामबचन ने बताया कि उनके परिवार के तीन सदस्यों का नाम सूची से गायब था। इस बात की जानकारी उन्हें तब हुई जब वह मतदान करने के लिए डीएवी इंटर कालेज में पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके बेटे चंदन भारती और बेटी कुमारी अर्चना का नाम भी मतदाता सूची से गायब रहा। इसी तरह से कई लोगों ने मतदान सूची से अपना नाम गायब होने पर विरोध भी किया लेकिन प्रशासन ने उन्हें मतदान केंद्र से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed