फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   My village, my pride website will be launched in Azamgarh Mahotsav

मेरा गांव, मेरा गौरव दिलाएगा अपनी मिट्टी की याद

Wed, 13 Nov 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
My village, my pride website will be launched in Azamgarh Mahotsav
आजमगढ़। जनपद के कई ऐसे लोग हैं जो अच्छे पदों पर देश-विदेश में आसीन हैं। डीएम एनपी सिंह ने मेरा गांव-मेरा गौरव नाम से एक वेबसाइट शुरू करने की योजना बनाई है। इस वेबसाइट से ऐसे लोगों को जोड़ा जाएगा। उनके गांव की याद दिलाई जाएगा। उनके साथ बैठकों का आयोजन किया जाएगा। अपने गांव और वहां के लोगों के लिए कुछ करने के साथ ही युवाओं के प्रति रोल माडल बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद के कई ऐसे लोगों हैं जो खाड़ी देश दुबई, सऊदी, सिंगापुर, मलेशिया, अमेरिका के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में अच्छे पदों पर आसीन हैं। इन लोगों को अपने गांव की मिट्टी की खुशबू, गांव की पगडंडियों की याद दिलाने के लिए डीएम एनपी सिंह की ओर से एक वेबसाइट बनाई जा रही है। मेरा गांव, मेरा गौरव नाम से बनने वाली इस वेबसाइट की तैयारी इस समय जोर-शोर से जारी है। इसकी परिकल्पना स्वयं डीएम एनपी सिंह तैयार कर रहे हैं। इसमें ऐसे लोगों को गांव की पगडंडियां, रास्ते, तालाब और बरगद के पेड़, खेल का मैदान, जहां बचपन में काफी समय गुजारा हो उसकी याद दिलाई जाएगी। उनसे कुछ दिन आप अपने गांव में आकर गुजारने की अपील की जाएगी। इन संवेदनाओं के साथ ऐसे लोगों को गांव आने के लिए आकर्षित किया जाएगा। वेबसाइट के माध्यम से जुड़ने वाले ऐसे लोगों के की संख्या बढ़ी तो जल्द ही उनके साथ एक बैठक करने की भी योजना बनाई गई है। इसके गांव के विकास, गांव के जरूरमंद युवाओं की पढ़ाई आदि का आधार रखा जाएगा। ऐसे लोगों से अपील की जाएगी कि वो विकास और युवाओं का रोल माडल बनने के लिए आगे आएं। अपनी तरह बनने के लिए युवाओं को प्रेरित करें।
विज्ञापन

जनपद के गांवों से दूसरे प्रदेशों और देशों में जाकर अच्छे पदों पर कार्य करने वाले लोगों को अफने गांव की मिट्टी से ज़ोड़ने के लिए एक प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए एक वेबसाइट बनाई जा रही है। इसके माध्यम से बाहर बसने वाले लोगों से अपने गांव आने और यहां के विकास और युवाओं की शिक्षा में योगदान देने की अपील की जाएगी। -नागेंद्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed