फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   murder of a middle-aged man by slitting his throat

Azamgarh News: गला रेतकर अधेड़ की हत्या

Tue, 26 Nov 2024 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
murder of a middle-aged man by slitting his throat
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के सोनवारा मोड़ पर एक घर के कमरे में एक व्यक्ति का शव मिला। गले पर धारदार हथियार से काटने का निशान था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच-पड़ताल में जुट गई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के सोनवारा मोड़ निवासी मणिलाल यादव (55) सोमवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। परिवार के अन्य सदस्य घर से चंद कदम की दूरी पर स्थित दूसरे मकान में सोने चले गए। मंगलवार की दोपहर जब मणिलाल की पत्नी खाना देने के लिए घर में गईं तो कमरे में बंद ताला गायब था। जब वह अंदर गईं तो मणिलाल का शव बिस्तर पर मिला। उनके गले पर धारदार हथियार से काटने का निशान था। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि एक घर में शव मिलने की सूचना मिली है। सीओ सिटी व अन्य अधिकारी मौके पर गए हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह तक लापता थे मणिलाल
रानी की सराय। सोनवारा मोड़ निवासी मणिलाल के पुत्र रवि यादव ने बताया कि उनके पिता मणिलाल पिछले सप्ताह रविवार को घर से निकले थे लेकिन घर वापस नहीं आए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस एक सप्ताह बाद सोमवार को उनके पिता को ढूंढकर लाई थी। बताया कि जब से वह घर आए थे, तब से मानसिक रूप से परेशान थे। बार-बार अंदर बाहर हो रहे थे। रवि ने बताया कि सोमवार को खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चले गए थे। वह कहीं फिर गायब न हो जाएं, इसलिए उनके कमरे में बाहर से ताला बंद कर दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed