फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Murder of a man with bricks

ईंट पत्थर से कूंचकर अधेड़ की हत्या

Thu, 12 Sep 2019 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Murder of a man with bricks
कप्तानगंज। कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा गांव के पास डॉ. जीएन बरनवाल के फार्म हाउस पर बुधवार की रात ईंट पत्थर से कूचकर अधेड़ की हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह उसकी लाश गांव वालों ने देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस सुराग लगाने के लिए खोजी कुत्ता बुलवाई जो लाश को सूंघने के बाद फार्म हाउस में घूमते हुए चौकीदार के यहां खड़ा होकर भौंकने लगा। शक के आधार पर पुलिस चौकीदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जोड़ रही है।
विज्ञापन

मृत अधेड़ अरविंद वेनबंशी (42) फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कटार गांव का निवासी था। शहर के रहने वाले डॉ. जीएन बरनवाल का कंधरापुर थाने के सेहदा गांव के पास फार्म हाउस है पर खेती होती है। फार्म हाउस की देखरेख के लिए अतरौलिया थाने के अजगरा गांव निवासी शिवमंगल बीते करीब चार साल से चौकीदार है। गुरुवार की सुबह फार्म हाउस पर खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी जिसकी पहचान अरविंद वेनबंशी के रुप में हुई। अरविंद के चेहरे पर ईंट और पत्थर से हमलाकर उसे मौत के घाट उतारा गया है। शव मिलने की सूचना पर कंधरापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान जिस स्थान पर अरविंद की लाश पड़ी थी वहां बगल में चार गिलास और शराब की बोतल पड़ी हुई थी। बगल में जोश बढ़ाने वाली दवा का पैकेट भी मिला। पुलिस ने हत्यारोपी तक पहुंचने के लिए खोजी कुत्ते की मदद ली जो शव के पास से होते हुए चौकीदार शिवमंगल के पास जाकर भौंकने लगा। इस शक के आधार पर शिवमंगल की तलाशी ली गई तो उसके कपड़े पर खून के छींटे आदि मिलने पर उसे हिरासत में ले लिया गया। घटना के संबंध में अरविंद के बेटे रजनीश वेनबंशी ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर अरविंद की लाश को पीएम के लिए भेजवा दी। सीओ सिटी इलामारन ने बताया कि अब तक की जांच के दौरान पता चला कि प्रेम प्रसंग के चलते यह हत्या की गई है। हत्यारोपी कौन-कौन हैं, इस संबंध में पूछताछ और जांच पड़ताल की जा रही। जल्द हत्या की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed