{"_id":"61d298f113853b3180105f2e","slug":"murder-in-azamgarh-youth-dead-body-thrown-on-bank-of-river-who-was-missing-since-1-january-police-engaged-in-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: युवक की हत्या कर नदी के किनारे फेंका शव, एक जनवरी से था लापता, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: युवक की हत्या कर नदी के किनारे फेंका शव, एक जनवरी से था लापता, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 03 Jan 2022 12:12 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:12 PM IST
सार
आजमगढ़ के खराटी गांव निवासी चंद्रशेखर (40) एक जनवरी से लापता था। सोमवार सुबह उसका शव नदी किनारे मिला। मृतक के चेहरे पर धारदार हथियार से हमला किया हुआ था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के कोहरौड़ा गांव स्थित मंगई नदी किनारे सोमवार सुबह एक युवक का हत्या कर फेंका हुआ शव मिला। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखा और सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक गंभीरपुर थाना के खराटी गांव का निवासी था और एक जनवरी को घर से लापता था।
विज्ञापन
खराटी गांव निवासी चंद्रशेखर (40) पुत्र स्व. रामचंदर शनिवार को घर से किसी काम के लिए जाने की बात कह कर निकला। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। रविवार को पूरे दिन परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। सोमवार सुबह कोहरौड़ा गांव से गुजरी मंगई नदी की तरफ शौच के लिए गए ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी।
विज्ञापन
मृतक के चेहरे पर धारदार हथियार से हमला किया हुआ था। ग्रामीणां की सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव की शिनाख्त की कवायद में जुट गई। कुछ ही देर में मृतक की पहचान चंद्रशेखर के रूप में की गई। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। चंद्रशेखर तीन पुत्र और एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
पढ़ेंः वाराणसी में रिंगरोड पर ट्रक से टकराई कार, बीज व्यवसायी की मौत