फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   murder in Azamgarh Young man beaten to death incident in dispute between women

Azamgarh News: घर पर चढ़ कर युवक की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या , महिलाओं के बीच हुए विवाद में वारदात

Thu, 02 Jun 2022 03:01 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 02 Jun 2022 03:01 PM IST
सार

आजमगढ़ के अमदही गांव में महिलाओं के बीच हुए विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर चढ़कर हमला बोल दिया। मारपीट में सूरज यादव (19) की मौत हो गई। जबकि उसके पिता समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 

विज्ञापन
murder in Azamgarh Young man beaten to death  incident in dispute between women
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के अमदही गांव में ऑटो से आए दर्जन भर लोगों ने घर पर चढ़ कर लाठी-डंडे से पीटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। बीचबचाव में आए तीन अन्य घायल हो गए। महिलाओं के बीच हुई कहासुनी को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


जहानागंज थाना क्षेत्र के अमदही गांव निवासी सीताराम और परदेशी के बीच भूमि विवाद है। जिसे लेकर अक्सर ही दोनों परिवारों में कहासुनी होती रहती थी। बुधवार दोपहर  दोनों परिवारों के महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। परदेशी जहानागंज के परदेशी मोड़ पर चाय की दुकान चलाता है।
विज्ञापन


महिलाओं के बीच हुए विवाद की जानकारी होने पर बुधवार देर रात वो ऑटो से दर्जन भर लोगों के साथ गांव पहुंचा और सीताराम के घर पर चढ़ कर हमला बोल दिया। मारपीट की इस घटना में सूरज यादव (19) पुत्र सीताराम,  सीताराम (56), लीला (52), नीरज (15), सोनू (46) और धीरज  (22)  घायल हो गए। जब तक आसपास के लोग जुटते तबतक हमलावर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने सभी घायलों इलाज के लिए सीएचसी कोल्हूखोर पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में सूरज की मौत हो गई। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूरज तीन भाईयों में छोटा था और इंटरमीडिएट का छात्र था।
 

मृतक के दादा चतुरी की तहरीर पर चार नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। नामजद किए गए लोगों में परदेशी पुत्र रामलाल, धर्मेंद्र, राधेश्याम व रोहित पुत्रगण परदेशी शामिल हैं।
 सीओ सदर सौम्या सिंह ने बताया कि मृतक के दादा की तहरीर पर चार नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही नामजद आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed