फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   murder in azamgarh nephew attacked uncle with rod in land dispute died in hospital

आजमगढ़: जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया रॉड से हमला, अस्पताल में मौत

Sun, 12 Dec 2021 12:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 12 Dec 2021 12:01 PM IST
सार

आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के गंजोर गांव में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वारदात को शनिवार रात अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन
murder in azamgarh nephew attacked uncle with rod in land dispute died in hospital
आजमगढ़ में मर्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के गंजोर गांव में जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा को रॉड से मारकर घायल कर दिया। घायल चाचा को उपचार के लिए पीएचसी मेंहनगर के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


 मेंहनगर थाना क्षेत्र के गंजोर ग्राम निवासी सकलदीप चौहान उम्र 50 वर्ष अपनी पत्नी के साथ बीती रात बाइक से दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में करीब रात आठ बजे उसके भतीजे सूरज चौहान द्वारा लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। हमले में सकलदीप चौहान बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल अवस्था में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर में भर्ती कराया गया, जहां पर हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि हत्या भूमि संबंधी विवाद को लेकर की गई है। आरोपी फरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ेंः मऊ: अज्ञात कारणों दुकान में लगी आग, लोगों ने रोशनदान काटकर दुकानदार की बचाई जान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed