फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Murder case registered against four on court's order

अदालत के आदेश पर चार के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज

Thu, 18 Mar 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Murder case registered against four on court's order
आजमगढ़। एक आपराधिक मामले की हुई सुनवाई के बाद अदालत के आदेश पर महराजगंज थाना पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। चारों आरोपियों पर जहर खिलाकर हत्या किए जाने का आरोप है।इस मामले में महराजगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी इंद्रावती देवी पत्नी स्व.कन्हैया लाल ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 11 की अदालत में चंद्रदेव पुत्र शोभन, पाना देवी पत्नी चंद्रदेव, नीरज देवी पुत्री चंद्रदेव, महराजी पत्नी शोभन के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दाखिल किया। प्रार्थना पत्र के अनुसार वादी मुकदमा इंद्रावती के पति के भाई उसके सास की जमीन हड़पना चाहते थे। जिसको लेकर उपजे विवाद में बैठक हुई। आपस में सुलह हुई। आपसी संबंध अच्छे होने का हवाला देते हुए एक साथ खाना खाने की बात आई। इंद्रावती के पति कन्हैया ने खाना खाया। कुछ देर बाद उसे उल्टी होने लगी और बेहोश हो गया। खाना में जहर मिला देने की शंका पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाया गया, बाद में उसे सदर अस्पताल भेजा गया। डाक्टरों ने जहर का लक्षण बताते हुए अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस मामले में महराजगंज थाना पुलिस और पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी गई। इसके बाद भी मुकदमा दर्ज न होने पर पीड़िता ने अदालत की शरण ली। अदालत ने साक्ष्य और परिस्थितियों को देखते हुए जांच कर मुकदमा दर्ज किए जाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed