आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय में उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने प्रेमचंद को नमन किया। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं, दलितों और समाज के वंचित वर्गों के जीवन को संवेदनशीलता के साथ चित्रित किया। समाजवादी चिंतक और जिला उपाध्यक्ष जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद ने हमेशा वंचित वर्ग की समस्याओं और उनके कष्टमय जीवन के संबंध में कई उपन्यास और कहानियां लिखीं। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद का साहित्य आज भी समाज को सत्य, न्याय, समानता और मानवीय संवेदनाओं का संदेश देता है। उनकी रचनाएं आज भी प्रासंगिक हैं। समाज को दिशा दिखाने का काम करते हैं। इस दौरान महेंद्र चौहान, श्यामदेव चौहान, हंसराज चौहान, मनोज यादव, पप्पू यादव, राम समुझ राम आदि रहे।