फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Munna Bhai caught in intermediate English exam

Azamgarh News: इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा में पकड़ा गया एक मुन्ना भाई

Sat, 25 Feb 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Munna Bhai caught in intermediate English exam
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा में भी एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। वहीं दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 1628 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने को शिक्षा विभाग व प्रशासन की टीम लगातार चक्रमण करती नजर आयी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल कृषि विषय की परीक्षा संपन्न करायी गई। इसमें कुल 909 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 852 उपस्थित रहे और 57 ने परीक्षा छोड़ दिया। वहीं शाम की पाली में हाईस्कूल मानव विज्ञान, आईटी, सोलर सिस्टम, रिटेल ट्रेडिंग, आटो मोबाइल आदि की परीक्षा हुई। जिसमें कुल 12 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें मात्र दो ही परीक्षा में उपस्थित हुए और 10 अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट अंग्रेजी में पंजीकृत 82135 छात्रों में 71816 ने परीक्षा दिया। 1561 छात्र अनुपस्थित रहे। बाबा भैरव नाथ इंटर कालेज महराजपुर पर एक मुन्ना भाई राहुल यादव पकड़ा गया। जो शेरू यादव के स्थान पर परीक्षा देने के लिए पहुंचा था। हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा में भी इस केंद्र पर एक मुन्ना भाई को पकड़ा गया था। प्रभारी डीआईओएस मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए मुन्ना भाई पर केंद्र व्यवस्थापक द्वारा एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

संस्कृत बोर्ड परीक्षा में 835 छात्र रहे अनुपस्थित
आजमगढ़। यूपी बोर्ड के साथ ही संस्कृत बोर्ड की परीक्षा भी जिले में 11 केंद्रों पर संचालित होरही है। शुक्रवार को सुबह की पाली में आयोजित पूर्व मध्यमा द्वितीय में 688 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 541 उपस्थित व 147 अनुपस्थित रहे। उत्तर मध्यमा प्रथम में पंजीकृत 606 छात्रों में 384 उपस्थित व 222 अनुपस्थित रहे। इसीक्रम में शाम की पाली में आयोजित हुई पूर्व मध्यमा प्रथम में पंजीकृत 1170 परीक्षार्थियों में 809 ने परीक्षा दिया और 361 ने परीक्षा छोड़ दिया। उत्तर मध्यमा द्वितीय में पंजीकृत 516 परीक्षार्थियों में 411 उपस्थित रहे तो 105 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed