{"_id":"614774d08ebc3e688c26680d","slug":"municipality-getting-water-out-of-13-pumpsets-azamgarh-news-vns612555831","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 पंपसेट लगा नगर पालिका निकलवा रही पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 पंपसेट लगा नगर पालिका निकलवा रही पानी
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के निचले इलाकों में जमा बरसात के पानी की निकास में नपा प्रशासन जुटा हुआ है। 13 जगहों पर पंपसेट लगा कर पानी की निकासी कराई जा रही है। दो स्थानों को नपा प्रशासन जलजमाव से मुक्त कर चुका है। एक-दो दिन में यदि बरसात नहीं हुई तो शहर के सभी निचले इलाकों में जमा पानी को नपा प्रशासन हटवा देगा।
ईओ विकास कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात मुसलाधार बरसात हुई। शहर से जल निकासी को लेकर बने कई नाले नालियों पर अतिक्रमण हो चुका है। जिसके चलते बरसात का पानी शहर के कई मुहल्लों के निचले इलाकों में जल जमाव हो गया है। बागेश्वर नगर, प्रहलादनगर, चांदमारी, मड़या, कृष्णानगर कालोनी समेत शहर का दलसिंगार मुहल्ला, सिविल लाइन, कर्बला मैदान, एकेपी इंटर कालेज, शिब्ली पीजी कालेज पहाड़पुर आदि स्थानों पर जल जमाव हो गया था। जल जमाव से शहर को मुक्त करने को लेकर नपा प्रशासन ने कुल 13 स्थानों पर पंपसेट लगवाया हुआ है। ईओ ने बताया कि बागेश्वर नगर, प्रहलादनगर व चांदमारी में दो-दो पंपसेट लगाए गए है। वहीं मड़या वार्ड में भी दो स्थानों पर पंपसेट लगा कर पानी की निकासी करायी जा रही है। इसके आलवा कृष्णानगर कालोनी, पांडेय बाजार व जालंधरी मुहल्ले में भी एक-एक पंप लगाया गया है। विकास भवन व बरदका मुहल्ले में भी पंप लगाया गया था लेकिन जल निकासी का कार्य पूर्ण हो जाने के कारण इन दोनों पंप को हटा लिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि बरसात नहीं हुई तो एक से दो दिनों में सभी निचले इलाकों से जल जमाव को समाप्त करा दिया जाएगा।