फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mumbra, Bankat and Tauheed Gas Agency teams won in volleyball

Azamgarh News: वालीबॉल में मुंब्रा, बनकट और तौहीद गैस एजेंसी की टीमें जीतीं

Sat, 12 Apr 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mumbra, Bankat and Tauheed Gas Agency teams won in volleyball
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद में आयोजित अब्दुल हई चिश्ती ऑल इंडिया वालीबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। डे-नाइट प्रतियोगिता में कुल नौ टीमें शामिल हुईं, जिनमें से मुंब्रा स्पोर्ट्स क्लब (मुंबई), अजहर वसीम एंड कंपनी (बनकट), और तौहीद गैस एजेंसी (बनकट) की टीमें अपने-अपने मैचों में विजयी रहीं।
विज्ञापन

पहले मैच में मुंब्रा स्पोर्ट्स क्लब (मुंबई) ने फातिमा हॉस्पिटल (बिलरियागंज) को 16-14 और 15-8 से हराया। दूसरे मैच में अजहर वसीम एंड कंपनी (बनकट) ने फहद भाई (मोहम्मदपुर) को 15-8 और 15-5 से मात दी। तीसरे मुकाबले में तौहीद गैस एजेंसी (बनकट) ने एबी कंप्यूटर (शारदा) को 15-10 और 15-10 से हराकर जीत हासिल की। चौथे मैच में हालिया कंप्यूटर (शारजा) ने रामसमुझ गैस एजेंसी (अंजान शहीद) को 15-5 और 15-12 से पराजित किया। पांचवें मैच में एबी कंप्यूटर (शारजा) ने कटौली (लालगंज) को 15-7 और 15-7 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता देर रात तक चलेगी और इसमें रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इस अवसर पर अब्दुल दैयान चिश्ती, अब्दुल मन्नान चिश्ती, अब्दुल तौवाब चिश्ती, अब्दुल रहमान चिश्ती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed