फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mukhtar pleaded, said that there is a threat of life from the administration

मुख्तार ने की गुहार, कहा शासन-प्रशासन से जान का खतरा

Fri, 03 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar pleaded, said that there is a threat of life from the administration
आजमगढ़। बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी ने खुद को प्रशासन से खतरा बताया है। उसने शुक्रवार को एमपीएमएलए कोर्ट में पेशी के दौरान सुरक्षा की गुहार लगायी है। शुक्रवार को हत्या व गैंगेस्टर के मामले में आरोप पत्र तय होने की कार्रवाई होनी थी, जिसके लिए मुख्तार वीसी के माध्यम से बांदा जेल से कोर्ट में पेश हुआ था। शुक्रवार को आरोप पत्र तय नहीं हो सका और अगली तारीख 13 जून नियत की गई है।
विज्ञापन

तरवां के ऐराकला में सड़क निर्माण ठेके में वर्चस्व को लेकर मुख्तार पक्ष के लोगों ने ठेकेदार पर फायरिंग किया था। जिसमें दो मजदूर गोली लगने से घायल हो गए थे। इसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में तरवां थाने में मुख्तार व सहयोगियों के खिलाफ गैंगेस्टर में भी मुकदमा दर्ज हुआ था। उक्त मामले की सुनवाई एमपीएमएलए कोर्ट आजमगढ़ में चल रही है। शुक्रवार को मुख्तार व सहयोगियों पर आरोप तय करने को लेकर सुनवाई थी। जिसमें बांदा जेल से वीसी के माध्यम से मुख्तार अंसारी पेश हुआ। कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्तार से जज के समक्ष प्रशासन से जान का खतरा होने की बात कही। इतना ही नहीं मुख्तार के वकील लल्लन सिंह ने अदालत में न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया कि मुख्तार अंसारी को आरोप तय करने के दौरान व्यक्तिगत रुप से तलब न किया जाए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ही सुनवाई की जाए। इस प्रार्थना पत्र का शासन की तरफ से विशेष लोक अभियोजक लाल बहादुर सिंह ने आपत्ति जताया। न्यायाधीश ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई व आरोप तय करने को लेकर अब 13 जून की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed