{"_id":"65fc289132c305669d02230f","slug":"mukhtar-ansari-and-inspector-testimony-appeared-in-gangster-case-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गैंगस्टर मामले में मुख्तार अंसारी की हुई पेशी, दरोगा की गवाही के बाद मिली ये तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गैंगस्टर मामले में मुख्तार अंसारी की हुई पेशी, दरोगा की गवाही के बाद मिली ये तारीख
Thu, 21 Mar 2024 06:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 21 Mar 2024 06:04 PM IST
सार
Azamgarh News: गैंगस्टर एक्ट में माफिया मुख्तार की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुवार को एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में पेशी थी। जिसमें एक दरोगा की गवाही हुई और इसके बाद सुनवाई की अगली तारीख निर्धारित कर दी गई।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्तार अंसारी के खिलाफ जिले में दो मुकदमें चल रहे हैं। जिसमें पहला मजदूर हत्याकांड तो दूसरा इसी मामले में मुख्तार व उसके गुर्गों पर लगाए गए गैंगस्टर का मामला है। गैंगस्टर एक्ट में माफिया मुख्तार की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुवार को एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में पेशी थी। जिसमें एक दरोगा की गवाही हुई और इसके बाद सुनवाई की अगली तारीख निर्धारित कर दी गई।
विज्ञापन
तरवां थाना के ऐराकला में सड़क ठेके के विवाद को लेकर ठेकेदार पर मुख्तार अंसारी के गुर्गों ने फायरिंग किया था। संयोग से गोली ठेकेदार को नहीं लगी, लेकिन उसके दो मजदूर गोली से घायल हो गए। जिसमें एक की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई थी। इस मामले में ठेकेदार ने तरवां थाने में हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन
इसी मामले में पुलिस ने मुख्तार व उसके गैंग के सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। गैंगस्टर का मुकदमा भी एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में चल रहा है। गुरुवार को इस मुकदमें में तारीख थी। वीसी के माध्यम से मुख्तार बांदा जेल से कोर्ट में पेश हुआ। गुरुवार को इस मामले में गवाह के रूप में दरोगा प्रशांत कुमार की गवाही हुई।
विज्ञापन
इसके बाद न्यायाधीश ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए दो अप्रैल की तारीख निर्धारित कर दी।