फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mud-stained body of girl found near Pokhri

Azamgarh News: पोखरी के पास कीचड़ से सना मिला युवती का शव

Mon, 03 Jul 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mud-stained body of girl found near Pokhri
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के डंडवल गांव के सिवान में स्थित पोखरी के पास झाड़ियों में रविवार की सुबह युवती का कीचड़ से सना शव मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस घंटों शव की शिनाख्त में जुटी रही लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीण रविवार की सुबह शौच के लिए पोखरी की तरफ गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पोखरी के पास झाड़ियों के बीच कीचड़ से सने एक शव पर पड़ी। सूचना पर मेहनाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कीचड़ से सने शव को बाहर निकलवायाय। पानी आदि डालने के बाद शव की पहचान शुरू कराई गई। शव देखने में आठ से दस दिन पुराना लग रहा था। शव में कीड़े लग गए थे। शव 25 से 28 साल की युवती का था। शरीर पर गहरे नीले रंग की कढ़ाईदार सलवार सूट मौजूद था। दोनों पैर में पायल व कान में छोटी बालियां भी थी। पुलिस ने घंटों शव की शिनाख्त का प्रयास कराया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी ने बताया कि लगभग 25 से 28 साल की इकहरे बदन की लड़की का शव झाड़ियों से बरामद किया गया है। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं की जा सकी है। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed