फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mubarakpur triple murder : chargesheet presented in court, accused summoned

अदालत में पेश हुई चार्जशीट, आरोपी तलब

Tue, 10 Dec 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mubarakpur triple murder : chargesheet presented in court, accused summoned
आजमगढ़। मुबाकपुर थाना क्षेत्र में 24 नवंबर की रात हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में विवेचना मंगलवार को पूरी होने के साथ ही पॉक्सो कोर्ट में पेश कर दी गई। आरोपी को मुकदमे के ट्रायल के लिए बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी को पेश होने के साथ ही मुकदमे की सुनवाई और गवाहों की गवाही कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस मामले में पुलिस और अभियोजन पक्ष जल्द सुनवाई पूरी कराते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर एक नजीर पेश करना चाहती है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर मुकदमे के विवेचक प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश मिश्रा पुलिस आफिस पहुंचे। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दिखाकर अदालत में पेश करने की अनुमति ली। अधिकारियों से हरी झंडी मिलने के बाद करीब तीन बजे अभियोजन कार्यालय पहुंचे। वहां संयुक्त निदेशक अभियोजन को अपनी रिपोर्ट पेश की। संयुक्त निदेशक अभियोजन फाइल का गहनता से मुआयना के साथ-साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी ली। इसके बाद फाइल को पॉक्सो कोर्ट में पेश कर दिया गया। चार्जशीट कोर्ट में दाखिल होने के साथ ही विवेचक ने आरोपी को अदालत में पेश करने की अनुमति ली। बुधवार को पुलिस जेल से घटना के मुख्य आरोपी नजीरूद्दीन को कोर्ट में पेश करेगी। इसके साथ ही मुकदमे की सुनवाई शुरू करते हुए गवाहों की गवाही कराई जाएगी। इस मामले में पुलिस करीब आधा दर्जन से अधिक गवाहों की ही गवाही कराएगी। इसमें वादी मुकदमा, पीड़ित बच्ची, डाक्टर आदि को ही शामिल किया गया है। बता दें कि 24 नवंबर की रात मुबारकपुर थाने के एक गांव में दंपती और उसके चार माह के बच्चे की हत्या कर दी गई। हत्यारोपी ने मृत महिला और उसके दस साल की बच्ची से रेप किया था। घटना की जानकारी दूसरे दिन 25 नवंबर को ग्रामीण और पुलिस वालों को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed