फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MP Sangeeta Azad inaugurated six routes worth 18.43 crores

सांसद संगीता आजाद ने 18.43 करोड़ के छह मार्गों का किया लोकार्पण

Sat, 20 Aug 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
MP Sangeeta Azad inaugurated six routes worth 18.43 crores
आजमगढ़। लालगंज सांसद संगीता आजाद ने क्षेत्र की जनता को आवागमन में बेहतर सुविधा देने के उदेश्य से शनिवार को 18.43 करोड़ की लागत से छह सड़क मार्गों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कटिबद्घ हैं। लालगंज क्षेत्र के सड़कों को दुर्दशा से मुक्ति दिलाने के लिए सांसद संगीता आजाद द्वारा प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में उनके द्वारा शनिवार को छह मार्गों का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। जिसमें मोहम्मदपुर ब्लाक के निजामाबाद से परसहां मार्ग जिसकी दूरी 6 किमी और लागत 3.2 करोड़ रुपये, लहबरिया से खालिसपुर वाया जमालपुर 6.11 किमी तथा लागत 3.2 करोड़ रुपये, मार्टीनगंज ब्लाक के मार्टिनगंज से सरायमोहन लसरा मार्ग दूरी 7 किमी लागत 2 करोड़ रुपये, मार्टीनगंज से अजाउर नहर वाया कमालपुर दूरी 6.50 किमी लागत 3.36 करोड़ रुपये, फूलपुर ब्लाक के गद्दोपुर से आजमगढ़ दूरी 5.10 किमी लागत 2.46 करोड़ रुपये, भेड़िया रम्मोपुर से पलिया मार्ग दूरी 7.25 किमी तथा लागत 4.58 करोड़ रुपये, टोटल दूरी 37.85 किलोमीटर तथा 18.43 करोड़ रुपये की लागत से मार्ग का लोकार्पण व शिलान्यास किया। लालगंज सांसद संगीता आजाद ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। क्षेत्र के कई सड़क मार्गो को चिन्हित किया गया है। जल्द ही उन मार्गो का भी लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन, अशोक राजभर, रामाश्रय चौहान, जंगबहादुर, विनोद कुमार, संतोष प्रधान, आरिफ प्रधान, शाहिद प्रधान, जेपी सिंह, अरविंद भारती, नूर आलम, सत्येंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed