फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MP reached the police station, took information about the incident

Azamgarh News: थाने पर पहुंचे सांसद, घटना की ली जानकारी

Thu, 05 Sep 2024 03:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
MP reached the police station, took information about the incident
अहरौला। लालगंज से सपा सांसद दरोगा प्रसाद सरोज बुधवार को अहरौला थाने पहुंचे और कानून व्यवस्था पर सवालिया निशाल लगाए। इसके बाद वे बीते दिनों आप्राकृतिक दुष्कर्म पीड़ित किशोर के अपहरण मामले में पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा पार्टी आप के साथ खड़ी है। हम लोकतांत्रिक ढंग से सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेंगे। बताते चलें कि एक व्यक्ति द्वारा अप्राकृतिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल किया गया था। जिसमें आरोपी जेल जा चुका है। इस मामले में पीड़ित किशोर का मंगलवार को कोर्ट में बयान होना था, लेकिन सोमवार को पीड़ित किशोर का अपहरण कर लिया गया। मंगलवार को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से किशोर भाग निकला। बुधवार को लालगंज से सांसद दरोगा प्रसाद सरोज अपने समर्थकों के साथ अहरौला थाने पर पहुंचे। लगभग आधे घंटे तक सांसद ने थानाध्यक्ष मनीष पाल से घटना के सिलसिले में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने थाने से बाहर निकल कर मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक निर्दोष लड़के को भाजपा के लोग अपहरण के मामले में फंसा रहे हैं। सपा अन्याय की लड़ाई हमेशा लोकतांत्रिक ढंग से लड़ती है। भाजपा सरकार बेटी बचाओ का नारा दे रही है बेटों को कैसे बचाया जाय। भाजपा के लोग थाने पर पहुंच कर दबंगई के बल पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed