फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MP inaugurates District Athletics Championship 2023-24

Azamgarh News: सांसद ने किया जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023-24 का शुभारंभ

Sat, 30 Dec 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
MP inaugurates District Athletics Championship 2023-24
नगर के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से आयोजित जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023-24 की शुरुआत हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने किया। कहा कि परिश्रम सफलता की पूंजी होती है। बिना परिश्रम के लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

संघ के सचिव एसके सत्येन ने बताया कि प्रतियोगिता में 400 खिलाड़ी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे, जो अहमदाबाद में होगी। इस दौरान मुख्य अतिथि को संघ के सचिव एसके सत्येन, ऋतिक जायसवाल, कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव, अरविंद चित्रांश, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पांडे ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता के क्रम में सीनियर वर्ग बालक 800 मीटर दौड़ में अरविंद कनौजिया, सीनियर बालिका में किरण वर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 3000 मीटर बालक में रजनीश राय और बालिका में दीपा चौहान प्रथम रहीं। इसी प्रकार जूनियर वर्ग बालक 2000 मीटर में अभिषेक यादव, बालिका में काजल, 100 मीटर दौड़ जूनियर बालिका में आंचल ने बाजी मारी।
विज्ञापन

अखिलेश यादव से लड़ाई में आता है मजा
आजमगढ़। बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2024 का लोकसभा चुनाव आजमगढ़ से लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़े, तो बहुत मजा आएगा। आजमगढ़ से बीजेपी सांसद निरहुआ ने आगे कहा कि 2019 के चुनाव में महागठबंधन था। इस वजह से अखिलेश यादव बच गए थे, इस बार भी वह एक गठबंधन बना रहे हैं। आज सपा मुखिया अखिलेश यादव सरायमीर क्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे हैं के सवाल पर निरहुआ ने कहा कि अखिलेश यादव छह महीने बाद आजमगढ़ आ रहे हैं। जिस तरह से वह आजमगढ़ को भूल गए हैं, आजमगढ़ की जनता भी उनको भूल चुकी है। मैं लगातार जनता के बीच में हूं और इस बात से जनता बेहद खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed