फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MP distributed appointment letters to health workers

Azamgarh News: सांसद ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बांटे नियुक्ति पत्र

Sat, 10 Jun 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
MP distributed appointment letters to health workers
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित एएनएम स्वास्थ्य कर्मियों में शुक्रवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में 171 चयनित एएनएम को सांसद दिनेश लाल यादव ने नियुक्ति पत्र दिया। सांसद ने सभी नवचयनित एएनएम से कहा कि वह नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करें। सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मरीजों को प्रदान करें। जहां कहीं भी दिक्कत आए जनपदीय अधिकारियों से मिल कर उसका समाधान कराएं। सीडीओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध सभी सुविधाओं का लाभ पात्रों को दिलाना अब उन सब की जिम्मेदारी है। सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह जिम्मेदारी एएनएम की होती है। नियुक्तिपत्र वितरण समारोह के दौरान सीडीओ श्री प्रकाश गुप्ता, एडी हेल्थ डॉ. ओम प्रकाश तिवारी, सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी, एसीएमओ डॉ. संजय, एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed