फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MP Dharmendra Yadav upset over cancellation of Disha's meeting, said - Public representatives are being insulted

Azamgarh News: दिशा की बैठक निरस्त होने पर सांसद धर्मेंद्र यादव नाराज, बोले- जनप्रतिनिधियों का हो रहा अपमान

Fri, 05 Jun 2026 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
MP Dharmendra Yadav upset over cancellation of Disha's meeting, said - Public representatives are being insulted
आजमगढ़। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शुक्रवार को डीएम की अनुपस्थिति के कारण निरस्त होने पर सांसद धर्मेंद्र यादव ने नाराजगी जताई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था, जनप्रतिनिधियों के सम्मान और जनहित के मुद्दों की अनदेखी करार दिया। बैठक निरस्त होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। उनका आरोप है कि पिछले साल आयोजित दिशा समिति की बैठक में भी डीएम अनुपस्थित रहे थे। लगातार दूसरी बार ऐसा होना प्रशासन की कार्यशैली और उसकी मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि दिशा समिति की बैठक एक महत्वपूर्ण वैधानिक मंच है, जहां सांसद की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की जाती है। जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण मंच से जिलाधिकारी का अनुपस्थित रहना जनहित के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। सांसद ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार को खुश करने और राजनीतिक दबाव में कार्य करने की प्रवृत्ति के कारण विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed