फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MP CM will attend BJP meeting

Azamgarh News: भाजपा की बैठक में शामिल होंगे एमपी के सीएम

Sun, 11 Feb 2024 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
MP CM will attend BJP meeting
आजमगढ़। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयारियों में जुटी है। इसी क्रम में 13 फरवरी को कलस्टर के पांच लोकसभा सीटों की बैठक का आयोजन सेहदा स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल परिसर में किया गया है। इस बैठक में मध्य प्रदेश के सीएम डाॅ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी शामिल होंगे। यह जानकारी भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर लोकसभा सीटों को मंडल स्तर पर क्लस्टर के रूप विभाजित करने की तैयारियों में जुटी है। आजमगढ़ क्लस्टर में कुल पांच लोकसभा सीटों को शामिल किया गया है। इनमें आजमगढ़, लालगंज, घोसी, बलिया और सलेमपुर सीटों को शामिल किया गया है। सलेमपुर लोकसभा सीट में बलिया के साथ ही देवरिया जिले का भी कुछ हिस्सा शामिल हैं।
विज्ञापन

बलिया जिले में तीन विधानसभा होने के कारण पार्टी ने इसे आजमगढ़ क्लस्टर में शामिल किया है। इस कलस्टर बैठक में पांचों विधानसभा के सभी सांसद, विधायक के अलावा संगठन से जुड़े पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, विधानसभा और लोकसभा चुनाव हारने वाले प्रत्याशी, पन्ना प्रमुख और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके साथ ही सभी लोकसभा के प्रभारी और संयोजक भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ क्लस्टर की बैठक तीन चरणों में होगी। पहली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में होगी। जिसमें संगठन और जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। दूसरी बैठक लोकसभा संचालन समिति की होगी। जिसमें बूथ और पन्ना प्रमुख के संरचना की जांच की जाएगी। तीसरी बैठक में सभी लोकसभा के प्रभारी और संयोजक मौजूद रहेंगे। जिनके साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed