फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Motorcyclists hit a bicycle; elderly man dies during treatment.

Azamgarh News: बाइक सवारों ने साइकिल में मारी टक्कर, इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत

Wed, 07 Oct 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclists hit a bicycle; elderly man dies during treatment.
मृतक मुन्नीलाल की फाइल फोटो। संवाद
पवई थाना क्षेत्र के खुरचन्दा मोड़ सुम्हाडीह के पास चार अक्तूबर को तेज रफ्तार बाइक सवारों ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की आजमगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ओरिल (खपरियाचक) गांव निवासी रूस्तम ने बताया कि उनके दादा मुन्नी लाल चार अक्तूबर को किसी आवश्यक कार्य से खुर्चन्दा गए थे। वहां से लौटते समय करीब 11.30 बजे वह साइकिल से खुरचन्दा मोड़ सुम्हाडीह के पास पहुंचे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मुन्नी लाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए आजमगढ़ ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed