फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mother died after delivery and baby serious in azamgarh angry people ruckus

Azamgarh News: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा; बच्चे की हालत गंभीर

Fri, 17 May 2024 10:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 17 May 2024 10:12 AM IST
सार

Azamgarh News: परिजनों ने एएनएम गीता यादव पर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतका पहले से दो पुत्रियों की मां थी और एक पुत्र को जन्म दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
Mother died after delivery and baby serious in azamgarh angry people ruckus
परिजनों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के कौरागहनी गांव निवासिनी महिला को परिवार के लोग डिलीवरी के लिए नोनारी बाजार स्थित एएनएम सेंटर पर बुधवार को ले गए थे। देर शाम प्रसूता ने पुत्र को जन्म दिया। बच्चे की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे जिला मुख्यालय लाकर भर्ती कराए। 

विज्ञापन


वहीं रात नौ बजे के लगभग प्रसूता की तबीयत बिगड़ गई, तो एएनएम सेंटर ने रेफर कर दिया। परिजन प्रसूता को फूलपुर प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। प्रसूता की मौत से गुस्साए परिजनों ने बृहस्पतिवार को एएनएम सेंटर के बाहर मार्टीनगंज-सिकरौरा मार्ग पर नोनारी बाजार में सड़क पर शव रख कर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कौरागहनी गांव निवासिनी सुषमा (38) की डिलीवरी होनी थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन बुधवार को उसे नोनारी बाजार स्थित एएनएम सेंटर पर ले जाकर भर्ती कराया। जहां एएनएम गीता यादव ने इलाज शुरू किया। देर शाम डिलीवरी हुई और सुषमा को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। एएनएम ने बच्चे की हालत गंभीर बताते हुए अन्यत्र ले जाने को कहा तो परिजन उसे सरायमीर ले गए। बाद में जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल लाकर भर्ती कराए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कुछ ही देर बाद प्रसूता की भी हालत बिगड़ गई तो एएनएम ने उसे भी रेफर कर दिया। परिजन प्रसूता को फूलपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को परिजन लापरवाही का आरोप लगाते हुए एएनएम सेंटर के बाहर सड़क पर शव रख कर चक्काजाम कर दिए। जाम की सूचना पर पीएम ड्यूटी में लगे एसओ मौके पर पहुंच गए और परिजनों को शांत करा कर जाम खत्म कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed