फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mother and son visiting relatives died in a road accident

Azamgarh News: रिश्तेदारी में जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत

Sun, 21 Jul 2024 02:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Mother and son visiting relatives died in a road accident
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोड़िया बाजार में शुक्रवार की दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक पर सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। दोनों मां-बेटे बाइक से अपने रिश्तेदार के घर नेवरी जा रहे थे।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा जदीद गांव निवासी गप्पू निषाद (19) पुत्र सिकंदर शुक्रवार की दोपहर करीब 1.30 बजे आजमगढ़ से बाइक लेकर अपनी मां मंजू (43) पत्नी सिकंदर के साथ नेवरी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। वह जैसे ही कोडिया कप्तानगंज पहुंचे ही थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। इस हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा था। शाम करीब पांच बजे दोनों की मौत हो गई। मृतक दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed