फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Most of the municipal bodies have completed their tenure

Azamgarh News: ज्यादातर नगर निकायों का पूर्ण हो चुका है कार्यकाल

Fri, 06 Jan 2023 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Most of the municipal bodies have completed their tenure
शासन की ओर से स्थानीय नगर निकायों का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद निकायों के कार्यों के प्रबंधन को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद के कार्यकाल की समाप्ति के बाद शासन की ओर से त्रिसदस्यीय समिति गठित कर स्थानीय नगर निकायों के कार्यों के संपादन के लिए व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निकायों में अध्यक्ष पद पर कार्यकाल समाप्ति के बाद नगर निकायों में विकास कार्य व अन्य कार्यों के संचालन को लेकर अब शासन स्तर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस क्रम में जिला प्रशासन की ओर से सभी नगर निकायों से प्रथम बोर्ड की बैठक का ब्यौरा ले लिया गया है, जिससे नगर निकायों में अध्यक्ष पद के कार्यकाल की समाप्ति के बाद कार्यों का संचालन करने के लिए व्यवस्था निर्धारित की जा सके। अब शासन स्तर से इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासन ने कहा है कि नगर निकायों में अध्यक्ष पद के कार्यकाल समाप्त होने के बाद त्रिसदस्यीय कमेटी गठित की जाए। यह कमेटी नगर निकायों में निर्वाचन होने तक कार्यों का संपादन करेगी। इस आदेश के आने के बाद प्रशासन की ओर त्रिसदस्यीय कमेटी बनाने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर निकाय बोर्ड की प्रथम बैठक
नगर पालिका आजमगढ़ - तीन जनवरी 2018
नगर पालिका मुबारकपुर - 30 दिसंबर 2017
नगर पंचायत बिलरियागंज - 29 दिसंबर 2017
नगर पंचायत अतरौलिया - 16 दिसंबर 2017
नगर पंचायत महराजगंज - पांच जनवरी 2018
नगर पंचायत जीयनपुर - छह जनवरी 2018
नगर पंचायत अजमतगढ़ - छह जनवरी 2018
नगर पंचायत फूलपुर - चार जनवरी 2018
नगर पंचायत माहुल - 23 दिसंबर 2017
नगर पंचायत सरायमीर - 20 दिसंबर 2017
नगर पंचायत निजामाबाद - पांच जनवरी 2018
नगर पंचायत मेंहनगर - 19 दिसंबर 2017
नगर पंचायत कटघर लालगंज - 15 दिसंबर 2017
नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। शासन की ओर से नगर निकायों में त्रिसदस्यीय समिति का गठन करने का निर्देश दिया है। जल्द ही सभी नगर निकायों में त्रिसदस्यरीय कमेटी का गठन कर दिया जाएगा। जो नगर निकायों के कार्यों को देखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद भगत सिंह, प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed