फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Most of the doctors arrived in OPD after 10 o'clock

Azamgarh News: एक को छोड़ सभी डॉक्टरों की ओपीडी 10 बजे तक रहीं खाली

Thu, 19 Jan 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Most of the doctors arrived in OPD after 10 o'clock
आजमगढ़। जिला अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था जैसे सुधरने का नाम नहीं ले रही है। शासन-प्रशासन भले ही सुबह आठ से दो बजे तक की ओपीडी में डॉक्टरों को मौजूद रहने व मरीजों का इलाज करने का निर्देश दे रखा हो लेकिन जिला अस्पताल की ओपीडी में 10 बजे के बाद ही डॉक्टर पहुंचते हैं। जबकि मरीज सुबह आठ बजे से ही अस्पताल में पहुंच कर डॉक्टर के आने का इंतजार करने लगते हैं।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालाें में आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन की तरफ से लगातार प्रयास हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री तो लगातार अस्पतालों का चक्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी ले रहे हैं और ओपीडी व्यवस्था को दुरूस्त रखने का दिशा निर्देश दे रहे हैं। बावजूद इसके जिला अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था का हाल बदहाल है। अमर उजाला की टीम ने बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से 10 बजे के बीच जिला अस्पताल की ओपीडी की पड़ताल की। इस दौरान मात्र ओपीडी कक्ष संख्या 14 में डॉ. एसके विमल बैठे मिले। अन्य सभी डॉक्टरों की ओपीडी खाली रही। फिवर क्लीनिक जिसमें डॉ. अनिल मौर्या बैठते हैं, वहां साढ़े नौ बजे सफाई कर्मी साफ-सफाई करती नजर आयी। 9.50 बजे के लगभग डॉ. अनिल मौर्या अपनी ओपीडी में बैठने के लिए पहुंचे। वहीं एक अन्य वरिष्ठ फीजिशियन डॉ. राजनाथ का ओपीडी कक्ष तो 10 बजे तक खुला ही नहीं था। ओपीडी कक्ष संख्या नौ डॉ. निर्मल रंजन सिंह का है। इनकी ओपीडी तो खुली थी, लेकिन वे मौजूद नहीं थे। डॉ. आर के पासवान का कमरा भी खुला था लेकिन वे मौजूद नहीं थे। कार्डियो पलमोनोलाजिस्ट कक्ष में भी कोई डॉक्टर 10 बजे तक नहीं पहुंचा था। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एलजे यादव भी 10 बजे तक अपने ओपीडी में नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन

डॉक्टर लोग राउंड पर होंगे। राउंड के बाद ही सभी डॉक्टर ओपीडी में बैठते हैं। जहां तक साढ़े नौ बजने की बात है तो हो सकता है आज लेट हो गया हो, लेकिन सभी डॉक्टर पहले राउंड करते हैं फिर अपनी ओपीडी में बैठ कर मरीज देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एके श्रीवास्तव, प्रभारी एसआईसी, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed