फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mosquito net warehouse caught fire due to short circuit

शार्ट सर्किट से मच्छरदानी की गोदाम में लगी आग

Sun, 27 Jun 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mosquito net warehouse caught fire due to short circuit
रानी की सराय। स्थानीय कस्बा स्थित रानी पोखरा गली में स्थित मच्छरदानी के गोदाम में शनिवार की रात शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। अगलगी की इस घटना में गोदाम मालिक का लाखों में नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी पंकज जायसवाल पुत्र गुरु प्रसाद मच्छरदानी के थोक व्यापारी हैं। वे रानी पोखरा गली में अपना गोदाम बना रखे है। जहां कारीगर प्रतिदिन मच्छदानी बनाने का काम करते हैं। शनिवार की शाम सभी कर्मचारी गोदाम बंद कर घर चले गए। देर रात लगभग एक बजे शार्ट सर्किट के चलते गोदाम में आग लग गई। धुआं व आग की लपट आसपास के लोगों ने देखी तो तत्काल सूचना गोदाम मालिक को दिया। इसके साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कवायद भी शुरू हो गई। आग काफी विकराल थी, जिसके चलते गोदाम की दीवारें भी चटक गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित पंकज जायसवाल के अनुसार अगलगी की इस घटना में उसका लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed