फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   More women than men in the district, yet political participation was less

जनपद में पुरुषों से अधिक महिलाएं, फिर भी राजनीतिक भागीदारी रही कम

Tue, 25 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
More women than men in the district, yet political participation was less
आजमगढ़। जिले की आबादी 5325008 है। महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। इसके बावजूद अब तक के 19 विधानसभा चुनावों में मात्र दो महिलाओं ने ही क्षेत्र का प्रतिनिधित्व विधानसभा में किया है। इसमें एक महिला विधायक ने दो बार अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय के अनुमान के मुताबिक जनपद की जनसंख्या 53 लाख 25 हजार है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 26 लाख 37 हजार 171 है जबकि महिलाओं की संख्या 26 लाख 87 हजार 837 है। मुबारकपुर और आजमगढ़ विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर शेष आठ विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। परंतु मतदाता सूची में स्थिति अलग है। लगभग सभी क्षेत्रों में महिलाओं की संख्या पुरुषों से कम है। जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 36 लाख 32 हजार 540 है, जिसमें पुरुषों की संख्या 19 लाख पांच हजार 788 और महिला मतदाताओं की 17 लाख 26 हजार 662 है। पिछले विधानसभा चुनावों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों की तुलना में ज्यादा रहा है। इसके बावजूद जनपद में आबादी अधिक और मतदान प्रतिशत अधिक होने के बाद भी सिर्फ दो महिलाएं ही जनपद में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर सकी हैं। हालांकि कई विधानसभा चुनावों में महिलाओं ने भागीदारी की लेकिन सफलता सिर्फ दो के ही हिस्से आई है।
विज्ञापन

विद्या चौधरी: मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र से विद्या चौधरी पहली बार 1996 में बसपा के टिकट पर मैदान में उतरी लेकिन सीसीएम के रामजग से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 2002 दो के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मैदान में उतरी विद्या चौधरी ने जीत हासिल की। इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल की और बसपा सरकार में मंत्री भी बनी। लेकिन इसके बाद वह अपनी इस सफलता को दोहरा नहीं सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वंदना सिंह: सगड़ी तहसील से बसपा के विधायक रहे सर्वेश सिंह सीपू की हत्या हो जाने के बाद बसपा ने उनकी पत्नी वंदना सिंह को प्रत्याशी बनाया। संवेदना की लहर में 2017 में वंदना सिंह ने जीत हासिल की। लेकिन उन्होंने बसपा छोड़कर वर्तमान में भाजपा की सदस्यता ले ली है। एक बार फिर सगड़ी से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed