{"_id":"64fcb8e34af86ce4750696e7","slug":"more-than-eight-and-a-half-thousand-cases-settled-in-lok-adalat-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-4121-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: लोक अदालत में साढ़े आठ हजार से अधिक मुकदमे निपटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: लोक अदालत में साढ़े आठ हजार से अधिक मुकदमे निपटे
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को दीवानी न्यायालय के हॉल ऑफ जस्टिस में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। शुभारंभ हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान एक मुश्त 80598 मुकदमों का निपटारा किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि लोक अदालत सुलह समझौते का सशक्त मंच है। इस दौरान 11 दंपती आपसी विवाद भुलाकर फिर साथ रहने को राजी हुए। मोटर दुर्घटना क्लेम ट्रिब्यूनल के जज अजय कुमार सिंह ने 52 मुकदमाे का निस्तारण किया। अपर जिला जज सतीश चंद्र द्विवेदी कोर्ट नंबर एक ने दो मुकदमा, पारिवारिक न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक प्रेमशंकर ने 38 तथा पारिवारिक न्यायालय कोर्ट नंबर दो संदीप यादव ने 31 मुकदमो का निस्तारण किया। एडीजे एससी एसटी कोर्ट जैनेंद्र कुमार पांडेय ने सात मुकदमो, एडीजे कोर्ट नंबर तीन ओमप्रकाश वर्मा ने दो मुकदमों का निस्तारण किया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट राम नारायन ने दो मुकदमो, विशेष न्यायाधीश शैलजा राठी ने 206 मुकदमो, अपर जिला जज संतोष कुमार यादव ने 14 मुकदमों को निबटाया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट यशवंत कुमार सरोज ने 3287 मुकदमों का निस्तारण कर के 385250 रूपये का जुर्माना वसूला। एसीजेएम कोर्ट नंबर दस अनीता ने 4099 मुकदमों का निस्तारण किया। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट राम तीरथ यादव ने 1883 मुकदमा को निपटाकर 101300 रुपए का जुर्माना वसूल किया। वही विभिन्न बैंकों की एनपीए खातों के प्रीलिटिगेशन के 925 मुकदमे तथा जिला प्रशासन ने प्रीलिटिगेशन स्तर पर 55960 मुकदमों का निस्तारण किया गया। इस दौरान काफी संख्या में अधिवक्ता व वादकारी मौजूद रहे। लोक अदालत के दौरान डाक विभाग ने भी शिविर का आयोजन किया। जिसमें डाक विभाग द्वारा संतालित होने वाली लाभग्राही योजनाओं आदि की वादकारियाें को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
सात लोगों ने की देहदान की घोषणा
आजमगढ़। दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान दधीच देहदान संघ की तरफ से देहदान, अंगदान तथा रक्तदान को प्रोत्साहन करने के लिए एक शिविर का आयोजन भी किया गया।सात लोगों ने देहदान करने की घोषणा की। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज धनंजय कुमार मिश्रा, केपी सिंह पालीवाल, उमाकांत सिंह, भूपेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।