फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Moped rider dies after being hit by tractor

Azamgarh News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर मोपेड सवार की मौत

Sat, 04 Mar 2023 09:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:59 AM IST
विज्ञापन
Moped rider dies after being hit by tractor
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के घोड़सहना गांव के पास शुक्रवार की दोपहर मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सिधौना गांव निवासी अलगू उम्र 60 वर्ष पुत्र रामदेव अपनी मोपेड से फूलपुर सत्संग से वापस अपने घर जा रहा था। घोडसहना गांव के समीप रामलखन की दुकान के पास पहुंचा और पेशाब करने के लिए गाड़ी खड़ी करके पेशाब करने लगा। तभी देवगांव की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे धक्का मार दिया। जिससे अलगू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed