फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Monkeys jumping on it damaged a 630 kV transformer, resulting in a 13-hour power outage.

Azamgarh News: बंदरों के कूदने से 630 केवी का ट्रांसफाॅर्मर खराब, 13 घंटे बिजली गुल

Sun, 26 Apr 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Monkeys jumping on it damaged a 630 kV transformer, resulting in a 13-hour power outage.
ट्रांसफार्मर का केबल ठीक करते निगम के कर्मचारी
आजमगढ़। मातबरगंज क्षेत्र में शुक्रवार की रात करीब 12 बजे बंदरों के कूदने से 630 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गया। इससे कई मुहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 13 घंटे बाद शनिवार दोपहर एक बजे बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


मातबरगंज स्थित बड़ा गणेश मंदिर के पास विद्युत आपूर्ति के लिए 400 और 630 केवीए के दो ट्रांसफाॅर्मर एक ही स्थान पर लगे हैं। इन्हीं के माध्यम से कुर्मीटोला, मातबरगंज, शंकर तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी का कुछ हिस्सा और लाल डिग्गी इलाके में बिजली सप्लाई होती है। शुक्रवार रात बंदरों के कूदने से 630 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

आलोक शर्मा, धीरज चौधरी, रामकेश यादव, विनीत सिंह ने बताया कि बिजली निगम शहर में कुछ घंटों में ट्रांसफाॅर्मर बदलने का दावा करता है, लेकिन भीषण गर्मी में लोगों को पूरी रात बिना बिजली के गुजरनी पड़ी। सुबह तक सप्लाई बहाल होने की उम्मीद थी, लेकिन देर तक बिजली नहीं आने से पानी की समस्या हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका असर स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वालों पर भी पड़ा। उधर निगम की सूचना पर नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसफाॅर्मर के पास पड़े मृत बंदर को हटाया। इसके बाद क्षतिग्रस्त ट्रांसफाॅर्मर को खोलकर वर्कशॉप भेजा गया। इसके बाद शनिवार दोपहर करीब एक बजे आपूर्ति बहाल की गई। लंबे समय तक बिजली कटौती से परेशान लोगों ने सप्लाई शुरू होने पर राहत महसूस की।

शुक्रवार की रात ट्रांसफाॅर्मर पर बंदर कूद गए थे। इससे 630 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर डैमेज हो गया और आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसमें एक बंदर की मौत भी हो गई। दूसरे जगह से जोड़कर लाइन बहाल कर दी गई और खराब ट्रांसफाॅर्मर को वर्कशॉप में भेज दिया गया है।- आकाश गुप्ता, अवर अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed