{"_id":"61818a082d88c721a20c3ea5","slug":"money-rain-in-the-market-on-dhanteras-turnover-of-250-crores-azamgarh-news-vns6207583151","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर हुई बाजार में धनवर्षा, 250 करोड़ा का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर हुई बाजार में धनवर्षा, 250 करोड़ा का कारोबार
विज्ञापन
धनतेरस के अवसर पर शहर के चौक क्षेत्र के बर्तनों खरिदारी करते लोग।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मंगलवार को धनतेरस के दिन हुए लगभग ढ़ाई सौ करोड़ से अधिक कारोबार से जनपद के कारोबारी खुशी से झूम उठे। इसके साथ ही कारोबारियों की दीपावली पर्व की मंगलमय शुरूआत हो गई। आमतौर पर 10 बजे से खुलने वाले दुकानों और शोरूम के शटर सुबह आठ बजे से ही धनतेरस के मद्देनजर साज-सज्जा के साथ खुल गए। शटर खुलते ही इन दुकानों पर ग्राहकों का रेला उमड़ पड़ा।
शहर के स्टील कारोबार, सराफा, गणेश लक्ष्मी मूर्ति व पूजन सामग्री की दुकानों पर भारी-भीड़ रही। तो वहीं आटो मोबाइल्स, इलेक्ट्रानिक्स सेक्टरों के शोरूमों पर सुबह से ही बुकिंग की हुई गाडिय़ों को लेने के लिए ग्राहक पहुंचते नजर आए। इसके अलावा इस दिन जमीनों की भी खरीदारी हुई। लोगों ने शुभ मूहुर्त देखकर रजिस्ट्री कराई। धनतेरस की खरीदारी को लेकर शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक के बाजार पूरी तरह गुलजार रहे। कोरोना काल में दो वर्षो से कारोबार प्रभावित चल रहा था लेकिन इस बार अपेक्षा से अधिक हुए व्यवसाय को देख कारोबारियों के चेहरे चहके नजर आए। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए गिफ्ट आइटम सहित ग्राहकों केे लिए आफरों की बारिश कर दिया। शोरूम से लेकर दुकानदारों, मार्ट आदि पर हर तरह के आफरों को देख ग्राहकों ने जमकर खरीदारी किया। इस बार कारोबार ढ़ाई सौ करोड़ से ज्यादा का रहा। पिछली बार से अधिक हुए कारोबार के पीछे व्यापारियों ने बताया कि दो वर्षो से कोविड संकट के चलते बहुत से लोगों ने अपने संभावित खरीदारी को टाल दिया था, जब से माहौल ठीक हुआ है तो लोगों ने फिर से अपने सपनों को पूरा करने में लगे हुए।लोगों की खरीदारी के चलते नगर के बड़ादेव से लेकर पहाड़पुर तक जाम की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस कर्मी जाम को खत्म कराने के प्रयास में जुटे थे लेकिन भीड़ इतनी अधिक थी कि उन्हें सफलता नहीं मिल रही थी।
आटो मोबाइल्स ने किया 150 करोड़ से ज्यादा का करोबार
आजमगढ़। धनतेरस पर्व पर इस बार सबसे अधिक उछाल आटो मोबाइल्स सेक्टर में देखने को मिला है। आटो मोबाइल्स में बाइक, आटो रिक्शा, स्कूटी, कार, ट्रक, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर आदि की लगभग 150 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी हुई। धनतेरस के दिन लोगों ने अपने पंसदीदा वाहनों को खरीदारी कर अपने सपनों को रफ्तार दिया। जनपद में ऐसी कोई एजेंसी नहीं रही जिस पर ग्राहकों की भीड़ न हो। सबसे ज्यादा भीड़ हरवंशपुर स्थित काशीनाथ जालान हीरो एजेंसी पर रही। प्रोपराइटर भोलानाथ जालान ने बताया कि 500 बाइकें बिक गई। इस बार के धनतेरस पर लगभग 50 करोड़ की बाइकें बिक गई होंगी। इसके अलावा कार, आटो, ई-रिक्शा, ट्रक, बस आदि की बिक्री जमकर हुई। वहीं रेनाल्ट शोरूम के प्रोपराइटर मो. हासिम ने बताया कि इस बार का बाजार हर बार तक की तरह नहीं रहा। बाजार में वाहनों की जो मांग है उस हिसाब से गाड़ियां उपलब्ध नहीं रही। ऐसे में आगामी दिनों में इसकी भरपाई होगी। धनतेरस के मद्देनजर सभी शोरूमों को खूबसूरत ढ़ंग से सजाया गया था। बताया जा रहा कि दो वर्षों से आफिस-दफ्तर प्रभावित चल रहे थे वहीं लग्न में उपहार स्वरूप् देने वाले वाहनों की खरीदारी रूकी हुई थी, जो इस बार जमकर बिकी। वहीं आटो मोबाइल्स बाजार ने लगभग एक सौ पचास करोड़ से अधिक का व्यवसाय किया।