फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mohsina Kidwai only woman to win from Azamgarh Lok Sabha Seat

Lok Sabha Election: मोहसिना किदवई आजमगढ़ संसदीय सीट से जीतने वाली इकलौती महिला

Fri, 26 Apr 2024 03:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 03:13 PM IST
सार

Lok Sabha Election: आपातकाल के बाद 1978 में उपचुनाव हुए। जिसमें कांग्रेस ने मोहसिना किदवई को प्रत्याशी बनाया और उन्होंने जीत हासिल की। 2004 के आम चुनाव में रामतजी राजभर ने ताल ठोकी।

विज्ञापन
Mohsina Kidwai only woman to win from Azamgarh Lok Sabha Seat
मोहसिना किदवई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ संसदीय सीट पर अब तक 20 चुनाव हो चुके हैं। 17 आम चुनावों के अलावा यहां तीन बार उपचुनाव हुए हैं। इन चुनावों में से मात्र एक बार इस सीट पर मतदाताओं ने महिला उम्मीदवार को अपना रहनुमा चुना। 

विज्ञापन


यह उपलब्धि कांग्रेस की दिग्गज नेता मोहसिना किदवई को हासिल है। आजमगढ़ संसदीय सीट पर जीत दर्ज करने वाली मोहसिना इकलौती सांसद हैं। उनके अलावा सभी की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन


आजमगढ़ सीट से मात्र छह महिला प्रत्याशियों ने ही चुनावी समर में ताल ठोकी है।

आजमगढ़ लोकसभा सीट से अब तक मात्र छह महिलाओं ने ठोकी ताल
रामतजी राजभर को कुल 3,492 मत प्राप्त हुए थे। इसके बाद 2009 में भी एक निर्दलीय उस्माना फारुकी मैदान में उतरीं। उन्हें मात्र 1,438 मत मिले। 2014 में किरन शर्मा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से मैदान में उतरीं। उन्हें 1,298 मत मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचुनावों की बात करें तो तीन उपचुनाव में तीन महिला उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाया। जिसमें 1978 में इस सीट पर कांग्रेस से मोहसिना किदवई और प्रकाशवती निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरीं। जिसमें मोहसिना किदवई ने 1,31,329 मत पाकर जीत हासिल की। 

वहीं प्रकाशवती को 5,274 मतों से संतोष करना पड़ा। इसके बाद 2022 के चुनाव में अमरावती अल हिंद पार्टी से मैदान में उतरीं। उन्हें 1,743 मत हासिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed