फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mobile Veterinary Unit will reach to see sick animals

Azamgarh News: बीमार पशु देखने पहुंचेगी मोबाइल वेटनरी यूनिट

Sun, 26 Mar 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mobile Veterinary Unit will reach to see sick animals
पशुधन स्वस्थ्य एवं पशु रोग नियंत्रण योजना अंतर्गत 201 करोड़ रूपये की लागत से 520 मोबाइल वेटनरी यूनिट टोल फ्री हेल्पलाइन -1962 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण डीएम की उपस्थिति में एनआईसी आजमगढ़ में किया गया। कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की समाप्ति के बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के सामने मोबाइल वेटनरी यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पशुओं के इलाज के लिए अब पशुपालकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा, बल्कि उनके दरवाजे पर ही पशुओं का इलाज होगा। जनपद में आठ मोबाइल वेटरनरी यूनिट का संचालन शुरु किया गया है। जो घर-घर जाकर पशुओं का इलाज करेंगे।
विज्ञापन

सीवीओ डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि जिले में पशु संख्या के आधार पर यूनिट सौंपी गई है। इसकी निगरानी सीधे लखनऊ से होगी। पशुपालकों को टोल फ्री नंबर 1962 पर फोन करना होगा। मोबाइल यूनिट सीधे पशुपालक के दरवाजे पर पहुंचेगी। मोबाइल वेटरनरी यूनिट में दवा के साथ ही इलाज के सारी व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। सेवा के जरिए पशुओं के इलाज बेहतर ढंग से हो सकेगा। बीमार होने पर किसान को पशुओं को पशु चिकित्सालय नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
वेटरनरी वैन में होगा इलाज
आजमगढ़। प्रत्येक मोबाइल वेटरनरी यूनिट में एक पशु चिकित्सक, एक सहायक और एक ड्राइवर तैनात रहेंगे। पशुओं के गोबर, मूत्र व खून के परीक्षण की सुविधा भी होगी। मौके पर जांच के बाद पशु चिकित्सक इलाज व दवाएं देंगे। छोटे जानवरों के आपरेशन के लिए ओटी की भी सुविधा है। सुबह आठ बजे से सेवा रहेगी। इसका रूट मैप तैयार किया गया है। जहां अस्पताल हैं उसके तीन किमी के एरिया में यह सुविधा नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed