फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MLC Vijay Bahadur Pathak became state vice president of BJP, former MP of Lalganj also got a place in the state committee

MLC विजय बहादुर पाठक बने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, लालगंज की पूर्व सांसद को भी प्रदेश कमेटी में मिली जगह

Sat, 22 Aug 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
MLC Vijay Bahadur Pathak became state vice president of BJP, former MP of Lalganj also got a place in the state committee
नीलम सोनकर,पूर्व सांसद।-भाजपा नेता - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को प्रदेश कमेटी में शामिल लोगों के नामों की घोषणा की गई। प्रदेश स्तरीय कमेटी में जनपद से दो लोगों को जगह दी गई है। जिसमें एमएलसी विजय बहादुर पाठक और लालगंज की पूर्व सांसद नीलम सोनकर शामिल हैं।
विज्ञापन

विजय बहादुर पाठक मूलरूप से फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के मनियार गांव के रहने वाले हैं। भाजपा के गठन के समय से ही वे राजनीति में सक्रिय हैं। भाजपा युवा मोर्चा में काम करते हुए वर्ष 1984 में इन्हें श्री दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर का छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद वर्ष 1985 में इन्हें भाजयुमो का जिलामंत्री चुना गया। वर्ष 1991 में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद इन्हें कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गयी। पिछले एक दशक से वे लगातार प्रदेश संगठन में विभिन्न पदों पर काम करते रहे हैं। विजय बहादुर की संगठन में मजबूत पकड़ है। वर्तमान में वह पार्टी से ही एमएलसी भी है। उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन

नगर के रानी की सराय निवासिनी पूर्व सांसद नीलम सोनकर को आज हर कोई जानता है। इनके पति इंजीनियर हैं और इनके राजनीतिक कैरियर की शुरूआत वर्ष 2006 में हुई थी। जब उन्होंने नगर पालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। इसके बाद वर्ष 2008 में इन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली और 2009 में लोक सभा का चुनाव लड़ी और 2011 में उप्र महिला मोर्चा की महामंत्री बनीं। 2014 के लोक सभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर लालगंज से सांसद चुनी गई। इसके बाद 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। अब पार्टी ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

विजय बहादुर पाठक,एमएलसी।-भाजपा नेता

विजय बहादुर पाठक,एमएलसी।-भाजपा नेता- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed