फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MLAs pleading for right work in government: Om Prakash

सरकार में सही काम के लिए गिड़गिड़ा रहे विधायक: ओमप्रकाश

Mon, 06 Sep 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
MLAs pleading for right work in government: Om Prakash
जहानागंज के बुद्ध मंदिर पर लोगों को संबोधित करते ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : AZAMGARH
जहानागंज। विकास खंड के भुजही मोड़ के समीप स्थित बौद्ध विहार के मैदान में सोमवार को सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी की रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। थानों पर जमकर दलाली हो रही है और गरीबों का शोषण किया जा रहा है। इस सरकार में सही काम कराने के लिए भी विधायकों को गिड़गिड़ाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस निरंकुश हो गई है। गरीबों की आवाज को जबरदस्ती दबाया जा रहा है। हमारी पार्टी शुरू से ही गरीबों व असहायों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती रही है। तानाशाहों के विरुद्ध सीना तान कर खड़ी रही है। कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। लोगों को बताएं कि इस सरकार में गरीबों की कोई जगह नहीं है। यह केवल पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रही है। यह सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर अपने चुनावी वादों के खिलाफ कार्य कर रही है। कभी धर्म के नाम पर तो कभी जाति के नाम पर लोगों को लड़ाने वाली यह पार्टी फिर से लोगों को गुमराह करके सत्ता में काबिज होने का सपना देख रही है। हम उसके नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। जो देश हित और लोगों की भलाई के लिए काम करेगा, हम उसी को समर्थन देंगे। इस मौके पर उनके पुत्र डा. अरविंद राजभर, राष्ट्रीय सचिव संतोष पांडेय, संगठन मंत्री सलिक यादव, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजभर, चंद्रमणि राजभर, चिंता राजभर, राजेंद्र राजभर, विनोद राजभर आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रभाकर जायसवाल व संचालन वकील चौरसिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed