{"_id":"5e84c3028ebc3e6fa874a0f1","slug":"mistreatment-at-quarantine-centers-in-azamgarh-azamgarh-news-vns5186039138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन के क्वारंटीन सेंटरों पर दुर्व्यवस्था का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन के क्वारंटीन सेंटरों पर दुर्व्यवस्था का अंबार
विज्ञापन
बिलरियागंज के जैगहा के पास स्थित राहुल सांस्कृत्यायन फार्मेसी कॉलेज में रहने की व्यवस्था।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बाहर से आए लोगों को क्वारंटीन करने के लिए जिला प्रशासन ने तीन स्थानों पर क्वारंटीन सेंटर स्थापित किया है। इन तीनों सेंटरों पर दुर्व्यवस्थाओं की भरमार है। यहां रखे गये लोगों का आरोप है कि अब तक स्वास्थ्य महकमे की टीम ने उनकी कोई जांच तक नहीं की है। इतना ही नहीं उन्हें हाथ धोने के लिए साबुन तक का इंतजाम नहीं है। कई केंद्रों पर ठीक ढंग से भोजन व सोने की व्यवस्था न होने का भी आरोप सामने आ रहा है। वहीं डीएम ने बुधवार को बघावर क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण भी किया, जहां क्वारंटीन के लिए रखे गये लोगों ने स्वयं डीएम से अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा, जिस पर डीएम ने जिम्मेदार लोगों की क्लास लिया और तत्काल व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश भी दिया।
लाटघाट संवाददाता के अनुसार बघावर स्थित नवनीत इंटरनेशलन स्कूल ऑफ साइंस पर बनाये गये क्वारंटीन सेंटर का डीएम एनपी सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां रखे गये बाहर से आये लोगों से सुविधाओं के बारे में पूछताछ भी किया। इस क्वारंटीन सेंटर पर 200 लोगों की व्यवस्था की गई है और फिलहाल 11 लोग रखे गये है। लोगों ने डीएम से बताया कि यहां सेनेटाइजर व हैंडवाश की कोई व्यवस्था नहीं है। जिस पर डीएम ने जिम्मेदार लोगों की क्लास लिया और तत्काल साबुन आदि की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। डीएम ने खानेपीने की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी लिया। गोरिया बाजार संवाददाता के अनुसार फार्मेसी कालेज जैगहा पर जिला प्रशासन ने 100 बेड के क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्था किया है। यहां पर कुल 41 लोगों को क्वारंटनी के लिए रखा गया है। यहां पर रखे गये लोगों का कहना है कि उन्हें इलाज व जांच के लिए जिला प्रशासन ने रखवाया है लेकिन अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी कोई जांच नहीं की है। गेट के अंदर आने में जैसे स्वास्थ्य विभाग की टीम डर रही है। हमें जैसे यहां क्वारंटीन के लिए नहीं रखा गया बल्कि कैद सा कर दिया गया है। कई लोगों ने तो यहां खाने-पीने की भी समस्या बतायी। क्वारंटीन के लिए रखा गया रामबचन ने बताया कि मंगलवार को दोपहर में पूड़ी सब्जी, रात में चावल सब्जी खाने को मिला। बुधवर की सुबह 10 बजे चाय दी गई। एक बजे खिचड़ी उपलब्ध कराया गया। यहां रखे गये रामदुलारे, प्रकाश, रामाधार, रामअवध, अनिल, संदीप, योगेंद्र आदि का कहना है कि उनकी जांच करायी जानी चाहिए, क्योकि यदि किसी एक भी व्यक्ति के कोरोना के लक्षण होंगे तो यहां रखे गये सभी लोग संक्रमित हो सकते है। लेकिन स्वास्थ्य महकमा किसी प्रकार की जांच नहीं कर रही है।
क्वारंटीन सेंटर पर रखे गये सभी लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है। फिलहाल किसी में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले है। जिसके चलते उन्हें 14 दिनों के लिए निगरानी में रखा गया है। किसी में कोई लक्षण मिलेगा तो निश्चित तौर पर उसकी जांच करायी जायेगी।
विज्ञापन
डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ, आजमगढ़।

बिलरियागंज के जैगहा के पास स्थित राहुल सांस्कृत्यायन फार्मेसी कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन केंद?- फोटो : AZAMGARH