{"_id":"6ad12d30740f52cdf70211c6","slug":"mission-shakti-meritorious-student-khushi-singh-becomes-dm-for-a-day-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-158924-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति : मेधावी छात्रा खुशी सिंह बनीं एक दिन की डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति : मेधावी छात्रा खुशी सिंह बनीं एक दिन की डीएम
विज्ञापन
जनता दर्शन में फरियादियों की शिकायतें सुनती एक दिन की डीएम। स्रोत-सूचना कार्यालय
मिशन शक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की मेधावी छात्रा खुशी सिंह को एक दिन की सांकेतिक जिलाधिकारी बनाया गया।
उन्होंने जनता दर्शन में फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जानकारी भी दी गई।
प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा ने खुशी सिंह को प्रशासनिक दायित्वों और जनसमस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया से अवगत कराया। जनता दर्शन में खरिहानी बाजार में अवैध क्लिनिक संचालन की शिकायत पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच कर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।
वहीं, न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद बैनामा किए जाने की शिकायत को मुख्य राजस्व अधिकारी के पास भेजकर नियमानुसार परीक्षण कराने को कहा। अन्य फरियादियों की शिकायतों पर भी समयसीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एक दिन की डीएम बनने पर खुशी सिंह ने कहा कि इस अनुभव से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। उनका लक्ष्य आईएएस बनकर समाज और देश की सेवा करना है।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अतुल आनंद, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार और जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने उन्हें सिविल सेवा परीक्षा के पाठ्यक्रम, तैयारी की रणनीति और समय प्रबंधन की जानकारी दी। संजीव ओझा ने कहा कि ऐसे अवसर बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, निर्णय कौशल और आत्मविश्वास विकसित करने में सहायक हैं।