फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Misdeed with a Divine Girl, case filed

दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Thu, 18 Feb 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Misdeed with a Divine Girl, case filed
पवई। स्थानीय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ मंगलवार की रात गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया और फिर बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। युवती घर पहुंची तो परिजनों को जानकारी दी, जिस पर परिजनों ने पवई थाने में नामजद तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर नामजद आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है, वहीं युवती को मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता दिव्यांग है। मंगलवार रात लगभग नौ बजे वह शौच के लिए गांव के लिए सिवान की तरफ गई थी। इसी दौरान अप्पू यादव उसे दबोच लिया और मुंह दबा कर बगल के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। युवती घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिस पर पिता उसे लेकर रात में ही पवई थाने पर पहुंच गया और लिखित तहरीर पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। बुधवार को महिला आरक्षी की अभिरक्षा में पीड़िता को मेडिकल मुआयने के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed