फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Miscreants vandalized the statue of Dr. Ambedkar

Azamgarh News: शरारती तत्वों ने तोड़ी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा

Fri, 21 Nov 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Miscreants vandalized the statue of Dr. Ambedkar
मेंहनगर। तरवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिसानी के दक्षिणी सिवान स्थित मुसहरिया बस्ती के समीप स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को बुधवार की रात्रि शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह इसका पता चलते ही लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह टहलने वालों ने देखा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा टूटी है। यह देख लोगों ने प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह को सूचना दी। सूचना पाकर वे ग्रामीण सहित घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना तरवां थाना प्रभारी को दी। इसके बाद नायब तहसीलदार आनंद कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल नीरज यादव व थाना प्रभारी चंदीप कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। प्रधान प्रतिनिधि से व्यवस्था करके डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराने काे कहा। प्रधान प्रतिनिधि ने प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed