फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   miscreants kidnapped groom in broad daylight with car in azamgarh

दिनदहाड़े दूल्हे का अपहरण: बदमाशों ने कार समेत दूल्हे को उठाया, साथ में थीं परिवार की तीन महिलाएं, मचा हड़कंप

Sun, 05 Sep 2021 05:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 05 Sep 2021 05:24 PM IST
सार

कार सवार दूल्हे का दिनदहाड़े बाइक सवारों ने अपहरण कर लिया। कार में दूल्हे के साथ परिवार की तीन महिलाएं भी सवार थीं। मामला अहरौला थाना क्षेत्र के भकुही गांव के पास का है।

विज्ञापन
miscreants kidnapped groom in broad daylight with car in azamgarh
बरामद दूल्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के भकुही गांव के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार दूल्हे का दिन दहाड़े अपहरण कर लिया। कार में दूल्हे के अलावा परिवार की तीन महिलाएं भी मौजूद थीं। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लगभग ढाई घंटे बाद बदमाशों ने दूल्हा व परिवार की महिलाओं से जेवरात आदि की लूटपाट करने के बाद छोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहा बाजार निवासी मो. परवेज पुत्र मो. नजीर की शादी अहरौला के गहजी भीलमपट्टी गांव में मो. सरताज की पुत्री से पांच सितंबर को होनी तय थी। परवेज की बरात सुबह साढ़े ग्यारह बजे सरदहा से निकली और कप्तानगंज कोईनहा मार्ग होते हुए भीलमपट्टी जा रही थी। दूल्हा स्विफ्ट कार में सवार था और इसमें परिवार की तीन महिलाएं भी थीं।
विज्ञापन


कार जैसे ही भकुही गांव के पास पहुंची तीन बाइक सवार करीब छह युवकों ने उसे रोक लिया। चालक को तमंचा सटा कर उसे गाड़ी से बाहर निकाला और एक बदमाश कार की चालक सीट पर सवार हो गया। इसके बाद कार को मोड़ कर बदमाश लेकर जाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार के पीछे बाइक से कुछ बाराती आ रहे थे। उन्होंने घटना क्रम देखा तो विरोध किया। जिस पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी। जिस पर वे फरार हो गए। सूचना पुलिस को मिलते ही हड़कंप मच गया। अपहृत दूल्हे की तलाश शुरू हो गई।

घटना के दो ढाई घंटे बाद दूल्हे की गाड़ी बिलरियागंज थाने पर चालक लेकर पहुंचा। जहां पूछताछ की कवायद चल रही है। सूत्रों के अनुसार, कार में सवार महिलाओं व दुल्हन के लिए ले जाए जा रहे जेवरात आदि को लूटकर बदमाशों ने उन्हें छोड़ दिया।

सीओ (बूढ़नपुर) गोपाल स्वरूप वाजपेयी ने बताया कि दूल्हा व दुल्हन पक्ष में कुछ मनमुटाव था, जिसे लेकर यह घटना हुई है। फिलहाल दूल्हा व कार में सवार परिवार की महिलाएं सुरक्षित हैं और उन्हें बिलरियागंज थाने में बैठाया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed