फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Miscreants firing of air , creating a stir

बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, मचा हड़कंप

Wed, 11 Nov 2015 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 11 Nov 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन
Miscreants firing of air , creating a stir
पुरानी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की देर रात नशे में धुत मनबढ़ों ने दुकानदार पर फायरिंग की। जिससे वहां हड़कंप मच गया। ताबड़तोड़ गोलियां चलने से भयभीत दूकानदार अपनी-अपनी दूकानें बंद कर भागने लगे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


मंगलवार की रात शहर के पुरानी कोतवाली मुहल्ले में मिठाई के दूकानदार ग्राहकों के इंतजार में दूकानें खोले हुए थे। रात करीब सवा दस बजे एक काले रंग की स्कार्पियो में सवार चार पांच की संख्या में लोग उतरे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सभी के पास पिस्टल, तमंचा थे। नशे में धुत यह लोग एक मिठाई की दूकान में घुसे और दूकानदार के कनपटी पर पिस्टल सटा दिया। कुछ देर के लिए तो दूकनदार हतप्रभ रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दूकानदार के साले ने जब  विरोध किया तो मनबढ़ों ने  उसकी तरफ भी बंदूक तान दी। इसी दौरान बदमाशों ने हवा में फायरिंग कर दहशत पैदा कर दी। फायरिंग होते देख दूकानदार और मौजूद लोग भाग खड़ हुए।

इसी बीच घटना की सूचना पाकर  पुलिस भी वहां पहुंच गई। लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए थे। फायरिंग से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा तफरी और दहशत का माहौल पैदा हो गया।


लोगों में घटना के प्रति गुस्सा देखा गया। उनका कहना था कि त्योहार के दौरान पुलिस को  सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। शहर कोतवाल मो. ईसा खां ने बताया कि बदमाशों की काफी देर तक तलाश की गई।

 लेकिन वह नहीं मिले। बहरहाल घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। ना ही किसी ने तहरीर ही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed