फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   miscreants broke Ambedkar statue

बदमाशों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा

Mon, 06 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
miscreants broke Ambedkar statue
जहानागंज। शरारती तत्वों ने सोमवार को बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनकी मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। घटना जहानागंज विकास खंड के तैयबपुर लपसीपुर गांव की है। प्राथमिक विद्यालय के परिसर में स्थित मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने से तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और मूर्ति की मरम्मत कराई।
विज्ञापन

सोमवार को बाबा साहब की प्रतिमा पर परिनिर्वाण दिवस पर आयोजन किया जाना था। सुबह तैयबपुर लपसीपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में लोग सफाई के लिए पहुंचे तो मूर्ति क्षतिग्रस्त देखकर आगबबूला हो गए। लोगों का कहना है कि शरारती तत्वों ने अमन में खलल डालने के लिए ऐसी हरकत की है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। धीरे-धीरे गांव के लोग विद्यालय परिसर में जुटने लगे और आक्रोश व्यक्त करने लगे। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाना शुरू कर दिया। राजगीर को बुलाकर मूर्ति की मरम्मत कराई गई तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed